script

एमपी में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने दिया हैरान करने वाला ये बयान,

locationमुरादाबादPublished: Nov 15, 2018 04:56:55 pm

Submitted by:

jai prakash

मध्यप्रदेश के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां भाजपा की सरकार का जाना तय है।

moradabad

एमपी में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने दिया हैरान करने वाला ये बयान,

सम्भल: कल्कि महोत्सव के शुभारम्भ पर कल्किधाम में पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राफेल मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सारे नियम कायदों को ताक पर रख दिया है। सरकार अब सुप्रीम कोर्ट से लेकर सभी जगह फंस गयी है। इसलिए उसे जबाब देते नहीं बन रहा है। उन्होंने राफेल विमान संख्या में कम खरीदने को भी गंभीर मुद्दा बताया। जनता सब जान रही है और अपने तरीके से जबाब देगी।

अजब गजबः बुलेट बाइक को जीतने के लिए भागे भैंसे, देखें वीडियो

इन बिन्दुओं पर मांगा जबाब

उन्होंने कहा कि सरकार को तीन बिन्दुओं पर जनता को जवाब देना चाहिए। राफेल सौदे में जिस कंपनी को जिम्मेदारी मिली उसके पास न तो जमीन है और न ही कोई अन्य चीज और न ही इस क्षेत्र में अनुभव। फिर कैसे एचएएल जैसी बडी कंपनी भारत में है और उसे ही दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि नियम कानून को तोड़कर यह काम किया गया।

यूपी से लापता हुईं चार बच्चियां बिहार के इस शहर में मिलीं, बच्चियों का जबाब सुन पुलिस भी हैरान

नेतृत्व तय करेगा

वहीँ मध्यप्रदेश के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां भाजपा की सरकार का जाना तय है। जनता भाजपा से त्रस्त है और हवा वहां भाजपा के खिलाफ है। वहीँ जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा ये सवाल दिग्विजय सिंह टाल गए बोले ये पार्टी नेतृत्व तय करेगा। फ़िलहाल वहां सबसे पहला काम भाजपा को सत्ता से बाहर करना है।

यह दस्यु सुंदरी समाजवादी पार्टी से इस केंद्रीय मंत्री के सामने लड़ेगी लोकसभा चुनाव!

ये नेता भी रहे मौजूद

दिग्विजय सिंह के साथ ही हाल ही में एनसीपी से कांग्रेस में तारिक अनवर,शिवपाल सिंह यादव और गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भी कल्कि महोत्सव में भाग लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो