scriptयूपी के इस शहर के नलों में पानी की जगह आने लगा खून,मच गया हडकम्प | Blood is coming in water taps in moradabad | Patrika News

यूपी के इस शहर के नलों में पानी की जगह आने लगा खून,मच गया हडकम्प

locationमुरादाबादPublished: Aug 22, 2018 07:09:53 pm

Submitted by:

jai prakash

पानी की पाइप लाइन से लोगो के घरों में पानी की टंकी से लाल रंग का पानी आने लगा लोगो ने देखा तो वह खून मिला पानी था।

moradabad

यूपी के इस शहर के नलों में पानी की जगह आने लगा खून,मच गाय हडकम्प

मुरादाबाद: शहर के कटघर थाना क्षेत्र में आज दोपहर उस समय सनसनी फैल गयी। जब लोगों के घरों में पानी की टंकी से अचानक खून आने लगा। देखते ही देखते ये बात पूरे शहर में आग की तरह फैल गयी। सूचना पर पहुंचे पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। उन्हें बताया गया कि पानी की पाइप लाइन में कहीं लीक होने की वजह से खून आ गया। पानी की सप्लाई के लिए टैंक मंगवाए गए।

IPS को फॉन कर कांस्टेबल कर रहा था… फिर हुआ कुछ ऐसा कि पड़ गए लेने के देने

नलों से आने लगा खून

कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी में कच्ची बस्ती में करीब 25 से 30 परिवार सिल पत्थर का काम करते है। इस बस्ती के आसपास मुस्लिम आबादी है। आज दोपहर 3 बजे करीब बस्ती की सरकारी पानी की पाइप लाइन से लोगो के घरों में पानी की टंकी से लाल रंग का पानी आने लगा जब लोगो ने उसको देखा तो वह खून मिला पानी था। बस्ती में रहने वाले सभी लोगो ने अपने घरों में पानी चैक किया तो सबके घरों में पानी मे खून और चर्बी के टुकड़े आने लगे। जिसपर लोगो ने तुरंत पुलिस को और मौजूदा पार्षद को सूचना दी। मोके पर पुलिस के सामने बस्ती के लोगो ने जमकर हंगामा काटा।

यूपी के इस शहर में बकरीद पर महागठबंधन का यह चेहरा सामने आया तो भाजपाइयों में होने लगी कानाफूसी!

 

अधिकारीयों ने ये बताई ये वजह

हंगामा होता जलनिगम के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जलनिगम के महाप्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने घर घर जाकर पानी को चैक किया। उन्होंने बताया कि कही पानी की पाइप लाइन लीक होने की वजह से पानी लाल रंग का आ रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बस्ती के लोगो के लिए पानी के दो टैंकर मंगवा दिए गए है। लीकेज पाइंट को चैक किया जा रहा है। पूरी पाइप लाइन बदलने का आदेश दे दिया गया है। इस समय पानी की सप्लाई बंद कर दी गयी है।

कांग्रेस की इस पूर्व मुस्लिम सांसद के महल में ईद-उल-अजहा के दिन पसरा सन्नाटा, लोगों में मची खलबली

 

लोगों ने बताया ये
बस्ती की रहने वाली किरण का कहना है कि दो बजे करीब पानी की टंकियों में से खून आने लगा यह कहा से आ रहा है। दो बजे से बस्ती के लोगो ने पानी तक नही पिया है। बहुत दिक्कत हो रही है। शुक्र है कि दिन में यह खून वाला पानी दिन में आया और देख लिया कही यह पानी अगर रात में आया होता और बस्ती वालो ने पी लिया होता तो बस्ती के अधिकांश लोग बीमार पड़ गए होते।

जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल इन्हें ही क्यों बनाया गया, दोस्तोें ने खोला राज, आप भी दंग रह जाएंगे

खस्ताहाल है कालोनी
बस्ती का आलम यह है कि सरकारी सुविधा के नाम पर बस इनके पास सरकारी पानी की टंकी है। बस्ती कच्चे मकान है और शौचालय तक नही है। पक्की नाली भी नही है सडके भी कच्ची है। नगर निगम पर इस बस्ती ने सवालिया निशान लगा दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो