scriptBIG BREAKING: जयमाला के दौरान अचानक चलने लगी ताबड़तोड़ गोलियां, 2 महिलाओं की मौत, 4 जख्मी | 2 women die in harsh firing during marriage | Patrika News

BIG BREAKING: जयमाला के दौरान अचानक चलने लगी ताबड़तोड़ गोलियां, 2 महिलाओं की मौत, 4 जख्मी

locationमुरादाबादPublished: Jan 18, 2019 11:56:55 am

Submitted by:

virendra sharma

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ऐरोला गांव में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक शादी में जयमाल के दौरान फायरिंग होने लगी।

FIRING

शादी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, 2 महिलाओं की मौत, 4 जख्मी

मुरादाबाद. मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ऐरोला गांव में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक शादी में जयमाल के दौरान फायरिंग होने लगी। लगभग आधा दर्जन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान जयमाल देख रही 2 महिलाओं की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग करने वाले सभी आरोपी शराब के नशे में धुत बताए गए है। घटना के बाद से फायरिंग करने वाले फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ेें: फिल्मी स्टाइल छापा मारने पहुंची crime Branch, साथ में पत्रकार भी थे, मगर इस वजह से नहीं छपी कोई खबर, रिपोर्ट भी नहीं हुई दर्ज

जानकारी के अनुसार, मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ऐरोला गांव में जसवीर की पोती की शादी थी। शादी में जैसे ही जयमाल होने लगी तभी जसवीर के परिजनों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करने वाले सभी लोग शराब के नशे में थे। ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान वहां जयमाल देख रहे 6 लोगो को गोली लग गई। जिसमें से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकी 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही फायरिंग करने वाले सभी लोग फरार हो गए। शादी में फायरिंग के दौरान हुई मौतों से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना के बाद पहुची पुलिस ने फायरिंग करने वालो की तलाश शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो