162 यात्रियों ने भरी उडान
पहली उडान में कुल 162 यात्री रवाना हुए। इनमें अकाली दल सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा,राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा,अकाली दल के पूर्व मंत्री डॉ दलजीत सिंह चीमा और महेन्द्र सिंह ग्रेवाल,विधायक हरिंदर पाल सिंह चदूमाजरा भी शामिल थे। इनके अलावा सिख श्रद्धालु पहली उडान में सवार हुए। पहली उडान के रवाना होने से पहले एयर इंडिया की ओर से कीर्तन प्रस्तुति करवाई गई। इसके बाद पंज प्यारों ने अरदास की। विमान में 150 इकॉनॉमी एवं 12 सीट बिजनेस क्लास के लिए है। विमान का पायलट भी सिख युवा रखा गया है।