scriptVivo ला रहा 120W का सुपर टेकनोलॉजी, बस 13 मिनट में कर देगा 4000mAh बैटरी को फुल चार्ज | Vivo 120W flashcharge and 5G smartphone set to launch at mwc 2019 | Patrika News

Vivo ला रहा 120W का सुपर टेकनोलॉजी, बस 13 मिनट में कर देगा 4000mAh बैटरी को फुल चार्ज

locationनई दिल्लीPublished: Jun 20, 2019 03:35:57 pm

Submitted by:

Vishal Upadhayay

यह Vivo का एक 120W फास्ट चार्जिंग सोल्यूशन होगा
Xiaomi भी अपना 100W सुपर चार्ज टर्बो ला राह
Vivo शंघाई में होने वाले MWC 2019 में 5G स्मार्टफोन कर सकता है लॉन्च

charger

Vivo ला रहा 120W का सुपर टेकनोलॉजी, बस 13 मिनट में कर देगा 4000mAh बैटरी को फुल चार्ज

नई दिल्ली: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने एक नया टीजर पोस्ट किया है जिससे यह जानकरी सामने आई है कि कंपनी अपनी नई फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी ( Super Fast Charger ) जल्द ही लॉन्च कर सकती है। कंपनी द्वारा पोस्ट किए गए टीजर के अनुसार यह एक 120W फास्ट चार्जिंग सोल्यूशन होगा। इसके अलावा कंपनी अपना पहला 5G स्मार्टफोन 26जून से शंघाई में शुरू हो रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें

Motorola One Vision और Samsung Galaxy M40 फीचर्स व कीमत के मामले में देंगे एक-दूसरे को कड़ी टक्कर

कंपनी ने अपनी फास्ट चार्जिंग टेकनोलॉजी को टीज करते हुए जानकारी दी है कि उसका 120W फास्ट चार्जर पूरी तरह से खत्म 4000 एमएएच की बैटरी को महज 13 मिनट में फुल चार्ज कर देगा। साथ ही कंपनी की माने तो इस लेटेस्ट चार्ज से 4000 एमएएच की बैटरी को सिर्फ 5 मिनट में 50% चार्ज किया जा सकेगा। फिलहाल वीवो अपने IQOO स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देता है। हालांकि की वीवो के आने वाले 5G स्मार्टफोन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें

काफी सस्ते में मिल रहा Asus Zenfone 5Z, बस कल भर का है मौका

बता दें अभी हाल ही में Xiaomi ने भी अपने 100W सुपर चार्ज टर्बो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का ऐलान किया था। इस चार्जर को लेकर कंपनी ने यह जानकारी दी थी कि इसके जरिए 4000 एमएएच तक के बैटरी वाले हैंडसेट को केवल 17 मिनट में फुल चार्ज कर लिया जाएगा। इसकी जानकारी एक वीडियो शेयर कर के दी गई थी। इस वीडियो में नए सुपर फास्ट चार्ज के जरिए 4000 एमएएच वाले स्मार्टफोन की बैटरी को मात्र 7 मिनट में आधा चार्ज करके दिखाया गया है। हालांकि इस डिवाइस को कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो