script

Honor 8 को मिला Android Oreo अपडेट, जानें फीचर्स

Published: Sep 12, 2018 06:05:19 pm

Submitted by:

Vishal Upadhayay

इस अपडेट को भारत में यूजर्स के लिए ओवर-द-एयर दिया जा रहा है। बता दें इस स्मार्टफोन को साल 2016 में लॉन्च किया गया था।

honor

Honor 8 को मिला Android Oreo अपडेट, जानें फीचर्स


आखिरकार भारत में मौजूद honor 8 यूजर्स को 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। beta अपडेट सबसे पहले चीन में आया था और जुलाई में पब्लिक के लिए जारी हुआ था। एंड्रॉइड Police के अनुसार EMUI 8.0 बेस्ड एंड्रॉइड 8.0 Oreo अपडेट का साइज 2.33जीबी है। इस अपडेट को भारत में यूजर्स के लिए ओवर-द-एयर दिया जा रहा है। बता दें इस स्मार्टफोन को साल 2016 में लॉन्च किया गया था। अब करीब 2 साल बाद इसमें ओरियो अपडेट दिया गया है।

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 5.20 एंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। यह हैंडसेट 1.7 GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा। पावर देने के लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

ट्रेंडिंग वीडियो