scriptमोदी सरकार ने जारी किया नया एप, 2 मिनट में देगा भूकंप की जानकारी | Modi Govt launches India Quake for forcast | Patrika News

मोदी सरकार ने जारी किया नया एप, 2 मिनट में देगा भूकंप की जानकारी

Published: Jul 30, 2017 04:40:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

इस एप को राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र ने विकसित किया है

India Quake app

India Quake app

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने अब भूकंप की जानकारी देने वाला मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप की खूबी यह है कि यह भूकंप आने से पहले उससें संबंधित कई तरह की जानकारियां दे देता है। इस एप को राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र ने इंडिया क्वेक नाम से विकसित किया है। यह एप इतना फास्ट काम करता है कि 2 मिनट से भी कम वक्त में भूकंप के केन्द्र, समय और उसकी तीव्रता की जानकारी मुहैया करा देता है। इस एप को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्थापना दिवस के अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन द्वारा लॉन्च किया गया था। अब आप इसको मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।



2 मिनट में ऐसे मिलेगी जानकारी
इंडिया क्वेक एप को विकसित करने के पीछे का मकसद भूकंप के दौरान लोगों की घबराहट कम करने में मदद करना है। जैसे कि हिन्दकुश,(अफगानिस्तान) में भूकंप आने पर उसके झटके दिल्ली में महसूस किए जाते हैं। ऐसी स्थिति में दिल्ली के लोग 2 मिनट से भी कम समय में यह जान सकेंगे कि भूकंप का केन्द्र कहां पर और उसकी तीव्रता क्या है।


यह भी पढ़ें
Google में आया नया फीचर, अब तस्वीर पर लिखे टेक्स्ट को भी कर सकते हैं Translate




इसलिए विकसित किया एप
आपको बता दें कि फिलहाल राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र (एनसीएस) 84 स्टेशनों के साथ राष्ट्रीय भूकंपीय नेटवर्क को संचालित करता है। ये सभी स्टेशन डाटा संचार के लिए री-सैट के जरिए राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र से जुड़े हुए हैं। भूकंप की स्थिति में राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र अपने नेटवर्क से डाटा का उपयोग करते हुए इन सभी स्टेशनों का पता लगा लेता है। इसके बाद वह एसएमएस, ई-मेल और फैक्स के माध्यम से संबंधित सरकारी विभाग और अन्य हितधारकों में भूकंप के बारे में सूचना देता है। हालांकि इस प्रकार से सूचना देने में कुछ देरी होती है। इसी देरी को कम करने के लिए यह मोबाइल एप लाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो