scriptमॉडर्न देश ब्रिटेन में अंधविश्वास का कहर, महिला ने रजाई से कर ली शादी | Woman is All Set to Marry Her Duvet | Patrika News

मॉडर्न देश ब्रिटेन में अंधविश्वास का कहर, महिला ने रजाई से कर ली शादी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 23, 2019 12:34:01 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

शादी में एक आम शादी की तरह म्यूजिक, खाना भी रखा गया है

duvet

रजाई को बनाया दूल्हा, लड़की ने कहा- इसके बिना जीना मुमकिन नहीं

नई दिल्ली। इस महिला को अपनी रजाई के प्रति इतना लगाव है कि वह अब इससे शादी रचाने जा रही है। यह सुनकर हर कोई चौक सकता है, मगर इंग्लैंड के डेवोन शहर में रहने वाली पासकल सेलिक ने अपनी रजाई से शादी करने का फैसला किया है।
मेहमानों की लिस्ट तैयार की

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पासकल जिस रजाई से शादी करने जा रही है, उसे डूवेट कहते हैं। रजाई से शादी करने के लिए पासकल ने खास तैयारियां की हैं। इस शादी में एक आम शादी की तरह म्यूजिक, खाना भी रखा गया है। उसने मेहमानों को बुलाने के लिए एक लिस्ट तैयार कर लिया है। उसके आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि डेवोन काफी अपनी इस प्रिय रजाई को कभी अपने दूर नहीं करती थी। वह उसे हमेशा संभालकर रखती थी। किसी मेहमान को भी वह इसे इस्तेमाल नहीं करने देती थी।
शादी के लिए छपवाए गए कार्ड

समारोह में खाना और म्यूजिक ही काफी नहीं है। इस शादी के लिए पासकल ने खास तरह के वेडिंग कार्ड भी छपवाएं हैं। शादी के बारे में पासकल का कहना है कि लोग उन्हें इस बात के लिए जज कर सकते हैं, लेकिन इस दुनिया में ऐसा कोई भी शख्स नहीं है,जो बिना रजाई के रह सकता है।
रजाई से अनोखा रिलेशनशिप-पासकल

पासकल कहा- ‘मेरी रजाई से मेरा अनोखा रिलेशनशिप है। डूवेट हमेशा मेरे साथ रहता है और मुझे हग देता है। मैं अपनी रजाई से इतना प्यार करती हूं कि लोगों को बुलाकर इससे शादी करना चाहती हूं।’ पासकल के मुताबिक, उनकी शादी रजाई के साथ इसी साल 10 फरवरी को होगी। शादी के लिए सारे इंतजाम डेवोन के द ग्लोरियस आर्ट हाउस में कराए गए हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो