scriptसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने न्यूजीलैंड मस्जिद हमले पर जताया शोक, पीएम मोदी ने भी की निंदा | United Nations chief express grief said, "I am shocked. | Patrika News

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने न्यूजीलैंड मस्जिद हमले पर जताया शोक, पीएम मोदी ने भी की निंदा

locationनई दिल्लीPublished: Mar 16, 2019 01:58:32 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

– घटना हर वर्ग को भयभीत करने वाली है- मुस्लिम समुदाय के साथ एकजुटता दर्शाने का आग्रह किया है- हिंसा का लोकतांत्रिक समाज में कोई स्थान नही है: मोदी

newzeland

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने मस्जिद हमले पर जताया शोक, पीएम मोदी ने भी हमलों की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए हमलों पर शोक व्यक्त किया है। वह इस हमले से काफी स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि इस तरह की आतंकी घटना समाज के हर वर्ग को भयभीत करने वाली है। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि गुटेरेस ने मस्जिदों और सभी धर्म स्थलों की पवित्रता का स्मरण करते हुए सभी लोगों से शोक संतप्त मुस्लिम समुदाय के साथ एकजुटता दर्शाने का आग्रह किया है।
मिलकर काम करने की जरूरत है

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस्लाम या मुस्लिमों से घृणा या भय को दूर करने और असहिष्णुता और हिंसक चरमपंथ के सभी रूपों को खत्म करने के लिए वैश्विक रूप से साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के परिवारों न्यूजीलैंड की सरकार और लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को बंदूकधारियों द्वारा दो अलग-अलग मस्जिदों में किए गए हमलों में 49 लोग मारे गए और करीब 48 अन्य घायल हो गए।
पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में पूजा स्थलों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों के जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नफरत और हिंसा का विविध और लोकतांत्रिक समाजों में कोई स्थान नहीं है। मोदी ने इस नृशंस हमले में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की और इस कठिन समय में न्यूजीलैंड के अनुकूल लोगों के साथ भारत की एकजुटता को रेखांकित किया।

ट्रेंडिंग वीडियो