scriptयूक्रेन मामले में पुतिन से वार्ता स्थगित कर सकते हैं ट्रंप | Trump may cancel Putin talks over Ukraine in G20 Summit | Patrika News

यूक्रेन मामले में पुतिन से वार्ता स्थगित कर सकते हैं ट्रंप

locationनई दिल्लीPublished: Nov 30, 2018 12:49:46 pm

डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव गहराने की आशंका है

Trump Putin

यूक्रेन मामले में पुतिन से वार्ता स्थगित कर सकते हैं ट्रंप, जी-20 सम्मलेन में हो सकती है मुलाकात

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह रूस और यूक्रेन के बीच विवाद के बाद रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक स्थगित कर सकते हैं। ब्रिटिश प्रसारक बीबीसी के मुताबिक ट्रंप ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि वह रूस के जहाजों द्वारा यूक्रेन के तीन जहाजों पर गोलीबारी करने और उन्हें जब्त करने के बाद की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

रूसी समकक्ष से नहीं मिलेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह रूस और यूक्रेन के बीच पैदा हुए विवाद के बाद अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक स्थगित कर सकते हैं। उधर क्रीमिया की अदालत बुधवार को यूक्रेन के जब्त किए गए जहाजों और क्रू सदस्यों के भाग्य पर फैसला ले सकती है। ट्रंप ने बताया कि वह इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम की ओर से रिपोर्ट बहुत ही निर्धारक होगी। ट्रंप ने कहा, “शायद हो सकता है कि पुतिन के साथ मेरी बैठक हो। शायद मेरी बैठक न भी हो। लेकिन मुझे इस तरह का आक्रामक रवैया पसंद नहीं है। मैं यह आक्रामकता नहीं चाहता।” बता दें कि पहले कहा गया था कि दोनों नेताओं की मुलाकात अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में इस सप्ताह के अंत में हो सकती है।

रूस और यूक्रेन में बढ़ा तनाव

इस घटना के बाद रूस और यूक्रेन के बीच तनाव गहरा गया है। यूक्रेन ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।सोमवार को यूक्रेनी नेता और राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेन्को ने उच्च रैंकिंग सैन्य सहयोगियों से मुलाकात की। पोरोशेन्को ने कहा कि वह प्रस्तावित करेंगे कि संसद मार्शल लॉ लाए। यूक्रेनी नौसेना के अनुसार रूस की इस कार्रवाई में उसके छह नाविक घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक रूसी जहाज ने केर्च स्ट्रेट के पास यूक्रेन के जहाजों पर गोलीबारी की। बता दें कि यह केर्च जलसंधि जोकाले सागर और अज़ोव सागर को अलग करती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो