scriptमहिला के सामने बंदूक तानी, पड़ गया मुसीबत में, मांगता रहा जान की भीख | The gun in front of the woman, man got in trouble | Patrika News

महिला के सामने बंदूक तानी, पड़ गया मुसीबत में, मांगता रहा जान की भीख

Published: Jan 09, 2019 04:57:01 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

महिला को चोर ने बंदूक दिखाकर लूटना चाहा और छेड़छाड़ करने की कोशिश की

fighter

महिला के सामने बंदूक तानी, पड़ गया मुसीबत में, मांगता रहा जान की भीख

ब्रासीलिया। ब्राजील में एक शख्‍स को महिला के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। महिला के गुस्से के शिकार व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल घर के बाहर कैब का इंतजार कर रही महिला को चोर ने बंदूक दिखाकर लूटना चाहा और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। मगर चंद मिनट में ही चोर को समझ में आ गया कि उसने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया है। महिला ने इस दौरान उस पर मुक्के की बरसात कर डाली। इससे वह लहूलुहान हो गया। यूएफसी (अल्टीमेट फाइटिंग चैपियनशिप) फाइटर पोलीयाना वियाना ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने उसे अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है।
मुक्के की बरसात कर दी

फाइटर पोलीयाना रात में अपने घर के बाहर कैब का इंतजार रह रही थीं। इसी दौरान उनके पास एक शख्‍स आया और उसने टाइम पूछा। पोलीयाना ने जैसे ही मोबाइल निकाला चोर ने उस पर बंदूक तान दी। बंदूक दिखाकर शख्‍स ने पोलीयाना को लूटना चाहा। इसके बाद चोर की शामत आ गई। पोलीयाना को शख्‍स पर इस कदर गुस्‍सा आया कि उन्‍होंने चोर पर मुक्‍कों की बरसात कर दी। घायल हालत में चोर को अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा।
बंदूक से नहीं डरीं

यूएफसी प्रेसीडेंट दाना वाइट ने एक तस्वीर शेयर कर पोलियाना की काफी तारीफ की है। वाइट ने कहा कि पोलीयाना ने जिस साहस और बहादुरी का परिचय दिया है उसे देखकर उन्हें काफी गर्व है। पोलियाना बंदूक देखकर भी पीछे नहीं हटीं और लगातार चोर पर मुक्‍के बरसाती रहीं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो