scriptलोकसभा स्पीकर ओम बिरला से रूसी राजदूत निकोलाय ने की मुलाकात, रूस-भारत संबंधों पर की चर्चा | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से रूसी राजदूत निकोलाय ने की मुलाकात, रूस-भारत संबंधों पर की चर्चा

4 Photos
5 years ago
1/4

नई दिल्ली। भारत में रूसी परिसंघ के राजदूत निकोलाय रिशटोविच कुडाशेव ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की। इस अवसर पर बिरला ने कहा कि भारत और रूस की ऐतिहासिक रूप से करीबी मित्रता रही है।

2/4

बिरला और कुडाशेव ने यह आशा जताई कि भारत और रूस दोनों देश के बीच के संबंध भविष्य में भी मजबूत बने रहेंगे और दोनों देशों की संसदें इस संबंध को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

3/4

दोनों नेताओं ने विश्व मामलों में भारत और रूस के महत्व पर प्रकाश डाला और ऐतिहासिक व करीबी संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

4/4

संसद के इस सत्र में कि पहली बार सदस्यों को अपनी चिंताओं को उठाने और महत्वपूर्ण कानून बनाने का अवसर देने में कितना उत्पादक रहा, इसे लेकर भी दोनों के बीच चर्चा हुई।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.