script

समुद्र किनारे परिवार के साथ मस्ती कर रहे थे बच्चे, तभी हुआ कुछ ऐसा कि भाग खड़े हुए लोग! होश उड़ा देने वाला है मामला

locationनई दिल्लीPublished: Oct 18, 2017 11:28:43 am

आज तक आपने कई ऐसी घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जब लोगों को समुद्र से कीमती चीजें जैसे व्हेल मछली की उलटी या कुछ अन्य कीमती चीज़ें मिली हों

mysterious bomb
हम सभी समय मिलने पर अपने परिवार के बाहर घूमने जाते हैं। अपने परिवार को अधिक से अधिक समय देने से अच्छा और कुछ हो भी क्या सकता है। हम में से कई लोग ऐसे हैं समुद्र के तलहटी पर पारिवारिक समय व्यतीत करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी हो जाता है कि हमें ऐसी जगहों पर घूमते-घूमते कई ऐसी चीज़ें मिल जाती हैं जिनकी लोग कल्पना भी नहीं करते।
आज तक आपने कई ऐसी घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जब लोगों को समुद्र से कीमती चीजें जैसे व्हेल मछली की उलटी या कुछ अन्य कीमती चीज़ें मिली हों। अमूमन कई बार ऐसा हो जाता है क्योंकि समुद्र अपने अंदर कई ऐसे रहस्य को छुपाए हुए है जिनके बारे में अभी तक इन्सान जान नहीं पाया है। लेकिन आज हम आपको जिस घटना रूबरू कराने जा रहे हैं, वो बाकी सभी ख़बरों से अलग है, क्योंकि इस घटना के बाद समुद्र के किनारे मजे कर रहे लोगों के होश उड़ गए थे और सभी वहां से भाग खड़े हुए थे। इस मामले के बारे में जब बताया गया तब सामने आया कि इसमें अगर थोड़ी सी लापरवाही बरती जाती तो कई लोगों की मौत हो जाती।
mysterious bomb
यह था पूरा मामला-

– मामला यूनाइटेड किंगडम के वेल्स में रहने केली ग्रेवल के साथ घटी घटना का है।
– केली अपने पति और दो बच्चों के साथ बर्री पोर्ट घूमने गई, वो और उनके बच्चे समुद्र किनारे घूम रहे थे।
– अचानक उनके बच्चों की नजर एक अजीब सी चीज पर पड़ी। ये चीज सीपों से ढंकी हुई थी।
– इसका आकार गोल था, इसलिए बच्चे उसे गेंद समझ उसके साथ खेलने लगे।
– केलि भी अपने बच्चों की उस अजीब चीज के साथ फोटो लेने लगीं।
mysterious bomb
कुछ देर मस्ती करने के बाद जब वो लोग घर आ गए, घर आकर केली ने वो तस्वीरें भी देखीं-

– तब तक उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि जिस चीज़ को गेंद समझ कर उनके बच्चे खेल रहे थे उससे सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी।
– अगले दिन इस अजीब सी चीज की खौफनाक सच्चाई उन्हें अखबार से पता चली।
– उन्हें पता चला कि जहाँ वो घूमने गई थीं वहां से सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान यूज होने वाला समुद्री बम मिला है।
– उनके बच्चे जिसे गेंद समझ खेल रहे थे, वो वही बम था। सिर्फ उसके ऊपर जमा सीप की वजह से वो उसकी असलियत नहीं समझ पाए थे।
यह बम सेकंड वर्ल्ड वॉर इस्तेमाल हुआ था। ये बम पानी में भी धमाका कर सकते हैं। लेकिन किसी कारणवश गिराए गए कई बम फूट नहीं पाए और वो वहीं दफन हो गए। इस तरह के कई बम आज भी उन जगहों से बरामद होते रहते हैं जहाँ दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सबसे ज्यादा बम गिराए गए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो