scriptअगर आपके भी घर में भी दिखाई दे ऐसा कीड़ा तो हो जाएं सावधान! इसे छूने भर से हो सकती है इंसान की मौत! | if you come across any kind of these worms in your house be careful | Patrika News

अगर आपके भी घर में भी दिखाई दे ऐसा कीड़ा तो हो जाएं सावधान! इसे छूने भर से हो सकती है इंसान की मौत!

Published: Aug 18, 2017 08:50:00 am

Submitted by:

राहुल

इस कीड़े के बारे में हाल ही में जो खबर आई है वो बेहद खौफनाक है…

worms in your house
साधारणतः हम देखें तो हमें अपने घरों में छोटे-मोटे कीड़े देखने को मिल जाते हैं। ऐसे कीड़ों से हमारा आमतौर पर सामना हो ही जाता है। ऐसे कीड़े हम इंसानों के शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते। लेकिन हाल ही में एक ऐसा छोटा कीड़ा सामने आया है जिसे छू लेने भर से इंसान की मौत हो सकती है। इस कीड़े को इंसानों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है।
इस कीड़े के बारे में हाल ही में जो खबर आई है वो बेहद खौफनाक है लेकिन लोगों का यही मानना है कि यह मात्र एक अफवाह है। बताया जा रहा है कि यह कीड़ा यूएस के साउथ फ्लोरिडा में मिला है। वायरल ख़बरों की मानें तो यह इंसान के लिए काफी खतरनाक है।
worms in your house
इस कीड़े का नाम न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म बताया जा रहा है। कुछ शोधकर्ताओं का तो यहाँ तक मानना है कि इस कीड़े की गिनती दुनिया के 100 सबसे खतरनाक जीव में है। यह कीड़ा न केवल इंसान की शरीर को हानि पहुंचा सकता है, बल्कि पेड़-पौधे को भी बर्बाद कर सकता है। कुछ ख़बरों के अनुसार इस कीड़े की खोज को लेकर अलग अलग पक्ष हैं। कुछ का मानना है कि इसकी खोज पिछले साल मई 2016 में हुई थी, जबकि कुछ का कहना है कि इसकी खोज सितंबर 2015 में हुई है। बताया जा रहा है कि यह कीड़ा एक गमले में पाया गया था। शोधकर्ताओं का कहना है कि डायरेक्टली इस कीड़ा को टच करना इंसान के लिए घातक है, क्योंकि इसका इन्फेक्शन काफी तेजी से फैलता है।
worms in your house
उसका विष मानव शरीर को खराब कर सकता है। इसलिए लोगों को हिदायत दी जा रही है कि जब भी इस तरह का आपको कीड़ा दिखे तो डायरेक्टली टच नहीं करे और सीधे आपातकालीन हेल्पलाइन को सूचित करें।
हालांकि यह खबर कितनी सच है और कितनी झूठ इसका पुख्ता प्रमाण नहीं मिल सका है। लेकिन फिर भी कीड़ों से सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो