छत पर एक बैग में बम छुपा कर रखा बम
काहिरा के नासर शहर स्थित कॉप्टिक क्रिश्चियन चर्च की छत पर एक बैग में बम छुपा कर रखा गया था। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस्लामिक कट्टरपंथी समूह पहले भी यहां लगातार कॉप्टिक समुदाय पर हमले करते रहे हैं। आपको बता दें कि ये हमला मिस्र के लोगों के क्रिस्मस उत्सव से दो दिन पहले हुआ।
अब तक सैंकड़ों की जा चुकी है जान
मिस्र की 10 फीसदी आबादी कॉप्टिक है। इनमें से अधिकांश लोगों का मानना है कि उनके साथ देश में भेदभाव होता है। कई बार उन्होंने शिकायत की है कि उन्हें जरूरी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती है। बता दें कि साल 2016 से लेकर अबतक वहां जिहादियों की ओर से किए हमलों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।