दुनिया में कोविड-19 के मामले 9.86 करोड़ के पार, 2.11 करोड़ लोगों की मौत

- अमरीका में संक्रमितों की संख्या 24,985,689 और मरने वालों की संख्या 417,339 पहुंची
- ब्राजील कोविड से हुई मौतों के मामले में अमरीका के बाद दूसरे नंबर पर, 88 लाख से ज्यादा मामले
वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोराना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 9.86 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि अब तक 21.1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों से इनका खुलासा हुआ है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के रविवार सुबह अपडेट मुताबिक, दुनियाभर में इस वक्त संक्रमितों और मृतकों की संख्या क्रमश: 9,86,93,047 और 2,118,697 है।
अमरीका में सबसे ज्यादा मौतें
सीएसएसई के मुताबिक, कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश अमरीका में मामलों और मृतकों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां संक्रमितों की संख्या 24,985,689 और मरने वालों की संख्या 417,339 है। संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 10,639,684 मामलों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर है, जबकि यहां मरने वालों की संख्या 153,184 है। ब्राजील कोविड से हुई मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।
दस लाख से ज्यादा मामले वाले देश
देश का नाम | कोरोना के कुल मामले |
ब्राजील | 88,16,254 |
रूस | 36,58,447 |
ब्रिटेन | 36,27,746 |
फ्रांस | 30,93,619 |
स्पेन | 24,99,560 |
इटली | 24,55,185 |
तुर्की | 24,24,328 |
जर्मनी | 21,37,691 |
कोलम्बिया | 20,02,969 |
अर्जेटीना | 18,62,192 |
मेक्सिको | 17,32,290 |
पोलैंड | 14,70,879 |
दक्षिण अफ्रीका | 14,04,839 |
ईरान | 13,67,032 |
यूक्रेन | 12,27,723 |
पेरू | 10,82,907 |
जिन देशों में गईं 20 हजार से ज्यादा जानें
देश का नाम | मौतों की कुल संख्या |
मेक्सिको | 1,47,614 |
ब्रिटेन | 97,518 |
इटली | 85,162 |
फ्रांस | 73,018 |
रूस | 67,919 |
ईरान | 57,294 |
स्पेन | 55,441 |
जर्मनी | 51,873 |
कोलम्बिया | 50,982 |
अर्जेटीना | 46,737 |
दक्षिण अफ्रीका | 40,574 |
पेरू | 39,274 |
पोलैंड | 35,253 |
इंडोनेशिया | 27,664 |
तुर्की | 24,933 |
यूक्रेन | 22,830 |
बेल्जियम | 20,675 |