script44 की उम्र में 41 साल तक जंगलों में रहा ये शख्स, चूहे खाकर भरता था पेट | a man lived his 41 years out of 44 in forests | Patrika News

44 की उम्र में 41 साल तक जंगलों में रहा ये शख्स, चूहे खाकर भरता था पेट

Published: Dec 10, 2017 05:38:41 pm

Submitted by:

Priya Singh

वे कैसे चूहों को पकड़ते थे और फिर जीवन जीने के लिए उन्हें पकाकर खाते थे।

laang
नई दिल्ली। टारज़न के बारे में तो बहुत लोग जानते हैं। लेकिन टारज़न के बारे में हमने सिर्फ कहानियां या तो पढ़ी होंगी या फिर टीवी पर देखी होगी। लेकिन हम आज आपको इस आधुनिक ज़माने के असली टारज़न से मिलाने जा रहे हैं। जो पिछले 41 से जंगल में ही रह रहा है। इस नए ज़माने का ये टारज़न वियतनाम के जंगलों में पाया गया है। जो अपनी ज़िंदगी को लेकर दुनियाभर के सुर्खियों में बना हुआ है।
इस नए टारज़न का नाम हो वान लांग है। मीडिया में आई खबर के मुताबिक लांग 41 साल तक जंगलों में सिर्फ चूहे खाकर ही अपना गुज़ारा किया। लांग को लेकर एक वीडियो आई है, जिसमें दिखाया गया है कि लांग ने जंगलों में किस तरह से अपनी ज़िंदगी जी। लांग अब 44 साल के हो चुके हैं, जिनमें से 41 साल उन्होंने जंगल में ही बिता दिए। वीडियो में दिखाया गया है कि वे कैसे चूहों को पकड़ते थे और फिर जीवन जीने के लिए उन्हें पकाकर खाते थे। बता दें कि वियतनाम के युद्ध के समय लांग अपने पिता के साथ घर छोड़कर भाग गए थे। तब से वे यहां के जंगलों में ही रह रहे थे।
लांग के पिता वियतनाम सेना के जवान थे। युद्ध में अमेरिका के हमले से बचने के लिए वे जंगल की ओर भागे थे। हालांकि इस युद्ध में उन्होंने अपनी मां के साथ-साथ 2 भाई-बहनों को भी खो दिया। लांग ने बताया कि वे जंगल में पेड़ों पर रहा करते थे। इसके साथ ही वे अपने शरीर को ढकने के लिए पत्तों और पेड़ की छालों का इस्तेमाल करते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2013 में लांग को पहली बार देखा गया था। जिसके बाद से वे जंगलों को छोड़ असल दुनिया का एक हिस्सा बनने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें समाज के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि लांग अब दुनिया के तौर-तरीकों को सीख रहे हैं, ताकि वे भी समाज में आम लोगों की तरह आगे की ज़िंदगी बिता सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो