scriptमौसम अपडेट: पहाड़ी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ ‘बर्फीली बारिश’ से बढ़ेगी ठंड, दिल्लीवासियों को प्रदूषण से मिलेगी राहत | Weather update and forecast for Delhi NCR, jammu kashmir, Uttrakhand | Patrika News

मौसम अपडेट: पहाड़ी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ ‘बर्फीली बारिश’ से बढ़ेगी ठंड, दिल्लीवासियों को प्रदूषण से मिलेगी राहत

locationनई दिल्लीPublished: Nov 04, 2018 12:35:58 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

अब सर्दी के लिए तैयार रहें क्योंकि तापमान में एकदम से गिरावट देखने को मिलेगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। हालांकि अब बर्फबारी में कम आएगी।

SNOWFALL

मौसम अपडेट: पहाड़ी इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ ‘बर्फीली बारिश’ से बढ़ेगी ठंड, दिल्लीवासियों को प्रदूषण से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा रहा है। पहाड़ों पर सफेद चादर बिछने से कुछ सड़कें भी बंद हैं। हालांकि अब पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी से थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन तापमान में गिरावट जरूर आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर के आस-पास चक्रवात परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभपूर्वी दिशा में निकल रहा है। रविवार को मौसम विभाग ने साथ ही जानकारी दी कि शनिवार रात 11:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, मेघालय, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान भी देखा गया। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के अनुसार, पहाड़ों पर आज से बारिश और बर्फबारी में भारी गिरावट देखी जाएगी। कश्मीर में लेह-लद्दाख, हिमाचल में लाहौल-स्पीति और उत्तराखंड में केदारनाथ जैसे स्थानों पर हल्की बर्फबारी की उम्मीद बनी हुई है। अगले दो-तीन दिन पहाड़ों पर कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं होगा। इससे उत्तर-पश्चिमी हवाओं की बाधा दूर होगी और हवाएँ आज दोपहर तक दिल्ली सहित आसपास के भागों में पहुँच जाएगी। दक्षिणी राज्यों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है।
कश्मीर में मौसम की सबसे सर्द रात, 2009 के बाद पहली बार हुई नवंबर में बर्फबारी

https://twitter.com/hashtag/Uttarakhand?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पहाड़ों पर बर्फ से हाहाकार
पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी से हाहाकार मचा हुआ है। पहाड़ी इलाकें पूरी तरह से सफेद चादर में छिप गए हैं। शनिवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई, जिसके कारण इन पहाड़ी राज्यों में पारा काफी नीचे चला गया। ठंड बढ़ गई है। ऐसी बर्फीली आफत सात साल बाद देखने को मिली है। वक्त से पहले ही इतनी बर्फबारी हो रही है। वर्ष 2009 के बाद यह पहला मौका है जब नवंबर महीने में श्रीनगर शहर में बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी के चलते कश्मीर घाटी का देश के बाकी हिस्सों से सड़क और वायुमार्ग संपर्क टूट गया है। कुछ लोग फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रविवार को राजौरी में जमीन धंसने से एक की मौत की भी खबर है। वैसे बर्फबारी में कमी के बाद पहाड़ी वादियों का नज़ारा कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक इस समय देखने लायक है। बता दें कि कश्मीर में रविवार को न्यूनतम तापमान रविवार को हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया। श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात देखने को मिली, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
https://twitter.com/hashtag/Visuals?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दिल्ली को मिलेगी राहत

दिवाली से पहले दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत की खबर यह है कि अगले दो-तीन दिन पहाड़ों पर कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं होगा। इससे उत्तर-पश्चिमी हवाओं की बाधा दूर होगी और हवाएं आज दोपहर तक दिल्ली सहित आसपास के भागों में पहुंच जाएगी। लंबे वक्त बाद हवाओं में इस बदलाव से राजधानी में तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। यह हवाएं शुष्क और थोड़ा तेज होंगी जिससे प्रदूषण भी कम हो जाएगा। अभी दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा जा रहा है।
https://twitter.com/hashtag/visual?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो