scriptमौसम विभाग का अलर्टः 48 घंटे और सताएगी सूरज की तपिश, केरल में इस दिन पहुंचेगा मानसून | weather heat waves remain next 48 hours in many state monsoon reach kerala at 7 june | Patrika News

मौसम विभाग का अलर्टः 48 घंटे और सताएगी सूरज की तपिश, केरल में इस दिन पहुंचेगा मानसून

locationनई दिल्लीPublished: Jun 03, 2019 04:02:12 pm

पूरा देश गर्मी और लू की चपेट में
अभी और दो दिन नहीं मिलेगी राहत
ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज हो सकती है बारिश

heat

मौसम विभाग का अलर्टः 48 घंटे और सताएगी सूरज की तपिश, केरल में इस दिन पहुंचेगा मानसून

नई दिल्ली। देशभर के कई इलाकों में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। झुलसा देने वाली इस गर्मी के चलते न सिर्फ मैदानी बल्कि पहाड़ी इलाकों में बुरा हाल है। मैदानी इलाकों की बात करें यहां पारा कमोबेश 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है। राजस्थान के चुरू में तो पारा 50 के पार जा पहुंचा है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल दो दिन तक इस सूरज ऐसे ही आग उगलता रहेगा। उत्तर भारत में 5 जून के बाद कुछ राहत मिल सकती है। यहां पारा 43 से 45 डिग्री के बीच रहने के उम्मीद है। देश के कुछ इलाकों में रविवार को हुई बारिश ने भले ही चंद समय के लिए राहत दी हो लेकिन इसके बाद शुरू हुई उमस ने जीना मुहाल कर रखा है।
पाकिस्तान की वजह से बढ़ी गर्मी
समूचा भारत इन दिनों सूरज की तपिश से परेशान है। लेकिन इस तपिश के पीछे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान है। मौसम विभाग के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. श्रीवास्तव के मुताबिक उत्तर भारतीय इलाकों में भीषण गर्मी का सबसे बड़ा कारण पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी हवाएं हैं। इन पश्चिमी हवाओं के चलते देश के कई इलाकों में पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। श्रीवास्तव के मुताबिक अगले 48 घंटे सूरज ऐसे ही आग उगलता रहेगा।
heat waves
सूरज ने पहाड़ों पर भी निकाला पसीना
आग बरस रहे सूरज ने मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी लोगों का जमकर पसीना निकाला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार की शाम भले ही पानी बौछारों ने मौसम में मिठास घोलने की कोशिश की हो लेकिन रविवार को सूरजा का प्रचंड रूप एक बार फिर सामने आया और यहां लोगों को पंखे और कूलर का सहारा लेना पड़ा।

summer
इन राज्यों में तापमान का असर
देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने देश के ही कई शहर ऐसे रहे जहां पारे ने सबको चौंकाया। उत्तर प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान बांदा में दर्ज हुआ यहां पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं हरिणाया के नारनौल में 47.6, चंडीगढ़ में 41.5, पंजाब के अमृतसर में 43.8 रहा। जबकि राजधानी दिल्ली में भी रविवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा जम्मू में भी पारा अपने चरम पर चल रहा है यहां रविवार को 42.5 डिग्री तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया।
https://twitter.com/hashtag/PreMonsoon?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
केरल में 7 जून तक दस्तक देगा मानसून
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमैट वेदर के मुताबिक केरल में प्री मानसून अपने समय से देरी से चल रहा है। पहले इसके 6 जून तक पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक इसके 7 जून तक पहुंचने की संभावना है।

https://twitter.com/hashtag/Odisha?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बदरा
देश के मध्य इलाके छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी से सोमवार को फौरी राहत मिल सकती है। स्काईमैट वेदर के मुताबिक यहां पर सोमवार शाम तक बारिश आने की उम्मीद है। इसके अलावा ओडिशा में भी बदरा बरस सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो