माल्या ने न्याय की गुहार लगाई
वहीं इससे पहले विजय माल्या ने कहा है कि उसने किसी का पैसा नहीं चुराया है। माल्या ने कहा कि मैं भारतीय बैंकों का पूरा पैसा चुकाने को तैयार हूं। उसने कहा कि बकाया चुकाने का प्रत्यर्पण से कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले विजय माल्या ने ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाया। लंदन से विजय माल्या ने ट्वीट कर कहा कि उसके साथ और उसकी संपत्ति के साथ जो किया जा रहा है वो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि उनकी संपत्ति को लगातार जब्त किया जा रहा है। बिना सुनवाई और न्याय के उन्हें भगोड़ा करार दे दिया गया है। जबकि वो सारी सच्चाई जनता के सामने रख चुके हैं।
अगस्ता वेस्टलैंड का आरोपी भी भारत लाया गया
बता दें कि हाल ही में मोदी सरकार में अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचौलिए की भूमिका अदा करने वाले क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से भारत लाया जा चुका है। मिशेल को प्रत्यर्पण संधि के आधार पर ही भारत लाया गया है। उसके बाद माल्या को भारत लाने का रास्ता भी साफ हो गया।