scriptजानलेवा बारिश से सावधान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी | Today weather forcast: Himachal pradesh, uttrakhand, rajasthan, NCR | Patrika News

जानलेवा बारिश से सावधान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 25, 2018 08:45:02 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

उत्तर भारत के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

CAR

जानलेवा बारिश से सावधान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान डेई के कारण देश भर में मौसम ने करवट लेने के बाद फिर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही हैं। बारिश और बाढ़ से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। मौसम विभाग की माने तो 29 सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।
https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बाढ़ जैसे हालात
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर आदि कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बारिश में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई है। कुल्लू जिले में ‘हाई अलर्ट’ भी जारी कर दिया गया है
उत्तराखंड: बाढ़ में अचानक बहने लगी कार, ट्रैक्टर से हुआ रेस्क्यू

Rain
पंजाब में जारी हुआ हाई अलर्ट
पंजाब सरकार ने हिमाचल में लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आज पंजाब में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से सतर्कता बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए सोमवार को एक बैठक भी बुलाई है। उन्होंने बताया, ”राज्य में मूसलाधार बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
https://twitter.com/ANI/status/1044194975045636096?ref_src=twsrc%5Etfw
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश

मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर को सुबह बारिश की हल्की फुहारें बरसी। दिल्ली-एनसीआर के तापमान का पारे में भारी गिरावट दर्ज हुई है। लोगों को ठंडक महसूस होने लगी है। वैसे आज दिल्ली-एनसीआर में दोपहर के बाद बारिश से राहत मिल सकती। मौसम यहां सुहावना रहेगा। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया।
https://twitter.com/hashtag/Haryana?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
फसलों को नुकसान

अचानक आई बारिश को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बताया कि पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश से खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है और खेतों में पानी भर सकता है। हरियाणा में 3 दिन से जारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो