scriptतेलंगाना विधानसभा चुनाव: सुबह से जारी मतदान, ओवैसी और अभिनेता अलू अर्जुन सहित कई बड़ी हस्तियों ने डाले वोट | Telangana assembly election: Owais and actor Alu Arjun cast vote | Patrika News

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: सुबह से जारी मतदान, ओवैसी और अभिनेता अलू अर्जुन सहित कई बड़ी हस्तियों ने डाले वोट

locationनई दिल्लीPublished: Dec 07, 2018 10:49:53 am

Submitted by:

Shivani Singh

असदुद्दीन ओवैसी, अभिनेता अलू अर्जुन, अक्कीनेनी नागार्जुन और उनकी पत्नी ने हैदराबाद में डाले वोट।

telangana

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: सुबह से जारी मतदान, ओवैसी, अभिनेता अलू अर्जुन सहित कई बड़ी हस्तियों ने डाले वोट

हैदराबाद। तेलंगाना-हैदराबाद में आज विधानसभा चुनाव है। चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे से ही शुरू हो गई है, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। वहीं, नक्सल प्रभावित 13 सीटों पर शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव के देखते हुए सुबह से ही लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे हुए हैं। AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी, साउथ एक्टर अभिनेता आलू अर्जुन सहित कई बड़ी हस्तियां वोट डालने पहुंचे। बता दें कि आज राज्य की 119 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने भी हैदराबाद के मेलर्डवेपाली, शास्त्रीपुरम में सुबह 9.30 के करीब वोट डाला। बता दें कि ओवैसी की पार्टी 119 में से महज 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ये आठों सीटें हैदराबाद में हैं। तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री कादियान श्रीहरि ने वारंगल में अपना वोट डाला।

https://twitter.com/hashtag/TelanganaElections?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/TelanganaElections2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, हैदराबाद में जुबली हिल्स में वोट डालने के लिए अभिनेता अलू अर्जुन भी नजर आएं। वह अपनी बारी के इंतजार में कतार में खड़े दिखे। अभिनेता अक्कीनेनी नागार्जुन और उनकी पत्नी और अभिनेत्री अमला अक्कीनेनी भी हैदराबाद में वोट डालने पहुंचे।

https://twitter.com/hashtag/TelanganaElections2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/TelanganaElections2018?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो