scriptसर्जिकल स्ट्राइक: पीओके में ऐसे दाखिल हुए थे भारतीय जांबाज, 4 घंटे में 38 दुश्मन किए थे ढेर | Surgical Strike: Indian soldier killed 38 PAK terrorist in four hours | Patrika News

सर्जिकल स्ट्राइक: पीओके में ऐसे दाखिल हुए थे भारतीय जांबाज, 4 घंटे में 38 दुश्मन किए थे ढेर

Published: Sep 29, 2018 08:19:00 am

Submitted by:

Mohit sharma

इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सरहद पार कर आतंकी ठिकानों पर वो कहर बरपाया था, जिसको सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दिया गया।

news

सर्जिकल स्ट्राइक: पीओके में ऐसे दाखिल हुए थे भारतीय जांबाज, 4 घंटे में 38 दुश्मन किए थे ढेर

नई दिल्ली। भारतीय इतिहास में एक अध्याय 29 सितंबर 2016 की तारीख का भी दर्ज है। इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सरहद पार कर आतंकी ठिकानों पर वो कहर बरपाया था, जिसको सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दिया गया। वास्तव में यह सर्जिकल स्ट्राइक कश्मीर के उड़ी में हुए उस आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब था, जिसमें भारत के 18 जवानों की मौत हो गई थी। भारतीय जवानों ने अपने साथियों की शहादत के केवल 10 दिनों के भीतर ही पीओके में घुस सुनियोजित तरीके से सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

रफाल विवाद: रक्षा मंत्री सीतारमण के निशाने पर कांग्रेस, डीएनए में बसी है गाली-गलौज की भाषा

सर्जिकल स्ट्राइक की सफलता पर भारत ने पाकिस्तान को इसकी जानकारी भी दी थी। इस बात की पुष्टि करते हुए डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान को इस हमले की जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा था कि यूं तो भारत इस तरह के अभियान का कोई इरादा नहीं रखता लेकिन पाक सैन्य कार्रवाई का जवाब देने के लिए भारतीय सेना हर समय तैयार है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत एक विशेष खुफिया विभाग की सूचना पर आधारित सर्जिकल स्ट्राइक आॅपरेशन को केवल चार घंटे के भीतर—भीतर अंजाम दिया गया था।

एनसीपी महासचिव और सांसद तारिक अनवर का इस्तीफा, पवार के रफाल पर बयान से थे नाराज

भारतीय सेना के पैराकमांडो ने यह आॅपरेशन 29 सितंबर की आधी रात 12.30 बजे शुरू किया। इस ऑपरेशन में स्पेशल फोर्सेस के अर्धसैनिक (पैराकमांडो) बलों को भी शामिल किया गया था। नियंतत्रण रेखा (एलओसी) के पास हेलीकॉप्टर से स्पेशल फोर्स के कमांडोज को उतारा गया था। यहां से ये कमांडो पाकिस्तानी सीमा (पीओके) की ओर बढ़े और एलओसी के पास तीन किमी तक पैदल चलने के बाद पीओके में दाखिल हुए। इस ऑपरेशन को नियंत्रण रेखा के पास पाक अधिकृत कश्मीर की ओर भीमबर, हॉटस्प्रिंग, केल एंड लीपा सेक्टर में अंजाम दिया गया था। यह जगह एलओसी से मात्र 500 मीटर-2 किमी की दूरी पर थी। सर्जिकल स्ट्राइक में स्पेशल फोर्सेस ने अपना पराक्रम दिखा सात 7 लांचिंग पैड को नेस्तानाबूद कर दिया।

अमित शाह को जान का खतरा, गृह मंत्रालय ने चुनाव से पहले बढ़ाई भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा

भारतीय जांबाजों ने इस दौरान 38 आतंकी और 2 पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाया। सर्जिकल स्ट्राइक के एक बड़ी उपलब्धि यह भी थी कि इसमे किसी भारतीय सैनिक के मारे जाने की खबर नहीं थी। रिपोर्ट के अनुसार आॅपरेशन में हेलीकॉप्टर की महत्वपूर्ण भूमिका थी। सैनिकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा रहा था। आखिरकार सर्जिकल स्ट्राइक को तड़के 4.30 बजे सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो