scriptहिमाचल: हिमस्खलन में फंसे 2 और जवानों के शव बरामद, बचाव अभियान समाप्त | Rescue operation ends after 2 jawans bodies recovered Himachal glacier | Patrika News

हिमाचल: हिमस्खलन में फंसे 2 और जवानों के शव बरामद, बचाव अभियान समाप्त

Published: Mar 14, 2019 01:03:10 pm

Submitted by:

Mohit sharma

हिमस्खलन में फंसे जवानों के 2 और शव बरामद
सभी जवानों के शव मिलने के बाद अभियान खत्म
हिमस्खलन के दौरान फंस गए थे सेना के 6 जवान

news

हिमाचल ग्लेशियर से 2 जवानों के शव बरामद, बचाव अभियान समाप्त

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में 23 दिन के कठिन खोजी अभियान के बाद खोजकर्ताओं ने गुरुवार को 2 जवान के शव बरामद किए। हिमस्खलन में लापता हुए चार जवानों के शव पहले ही निकाल लिए गए थे। इसके साथ ही बचाव अभियान को समाप्त कर दिया गया। आपको बता दें कि किन्नौर में तिब्बत के नजदीक एक हिमस्खलन के दौरान सेना के 6 जवान बर्फ में फंस गए थे। इसके बाद से वह बचाव अभियान चलाया जा रहा था।

अधिकारियों के अनुसार जवानों की तलाश में लगभग 500 कर्मी लगे हुए थे। शिमला से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित हिमस्खलन स्थल पर ढेर सारी ताजी बर्फ जमा हो गई थी, जिसके चलते अभियान को कई बार बीच में बंद करना पड़ा था। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो अलग-अलग दल नामगिया डोगरी में गश्त कर रहे थे जब हिमस्खलन हुआ। इस हादसे में आईटीबीपी के पांच जवान भी घायल हो गए थे।

केरल: राहुल गांधी बोले— सत्ता में आए तो महिलाओं को मिलेगा नौकरियों में भी आरक्षण

वहीं, पश्चिमी कमान मुख्यालय के स्टाफ प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पीएम बाली ने पिछले सप्ताह हिमस्खलन स्थल का दौरा कर आश्वासन दिया था कि लापता सैनिकों को तलाशने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो