मोदी एक बड़े निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27-28 अक्टूबर को सऊदी अरब जा रहे हैं। उन्हें वहां से तुर्की जाना था लेकिन अब वह वहां नहीं जाएंगे।
रिपोर्ट: चांद पर जमा हो गया कूड़े का ढेर, ऐसी चीजें छोड़ आते हैं अंतरिक्ष यात्री
रिपोर्ट: चांद पर इस लिए नहीं मिटते इंसानों के कदमों के निशान, जाने क्या है रहस्य
तुर्की और भारत के रिश्तों में कभी बहुत गर्मी नहीं रही लेकिन इस यात्रा के रद्द होने से साफ है कि दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई है।
मोदी की अंकारा यात्रा पर सैद्धांतिक रूप से सहमति बनी थी और इसमें अन्य मुद्दों के अलावा व्यापार और रक्षा सहयोग पर बात होनी थी।
विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा पर कोई जानकारी नहीं दी है। मंत्रालय के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि यात्रा पर कोई फैसला नहीं हुआ था। इसलिए इसे रद्द किए जाने जैसी कोई बात ही नहीं है।