scriptभारत-आयिसान मैत्री के 25 साल पूरे, आसियान देशों की 10 विभूतियों को पद्मश्री | Padma Shri to all 10 Pioneers of ASEAN Countries | Patrika News

भारत-आयिसान मैत्री के 25 साल पूरे, आसियान देशों की 10 विभूतियों को पद्मश्री

locationनई दिल्लीPublished: Jan 26, 2018 11:21:36 am

Submitted by:

Chandra Prakash

भारत-आसियान मैत्री के 25 साल पूरे होने पर सरकार ने सभी 10 आसियान देशों की एक-एक विभूतियों को पद्म श्री से सम्मानित किया है।

pADMA
नई दिल्ली: इस साल भारत ने आसियान देशों से अपनी दोस्ती को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है। भारत-आसियान मैत्री के 25 साल पूरे होने पर भारत सरकार ने सभी 10 आसियान देशों की एक-एक हस्तियों को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

आसियान देशों की वो विभूतियां, जिन्हें पद्मश्री से नवाजा गया
मलाजी हाजी अब्दुल्ला मलाजी हाजी ओथमान, ब्रूनेई
हुन सेन के बेटे हुन मैनी, कम्बोडिया
न्योमान नुआर्ता, इंडोनेशि‍या
बोउनलप केओकंगाना, लाओस
दातुक रामली बिनप इब्राहिम, मलेशिया
डॉ. थांट मिंट यू,म्यांमार
जोस मा जोए, फिलीपींस
के टॉमी कोह,सिंगापुर
सोमदेत फ्रा अरिया वोंगसा खोट्टायन,थाइलैंड
न्गुयेन थिएन थिएन,वियतनाम

बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पुरस्कारों का ऐलान किया जाता है। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिए जाते हैं।

पद्म विभूषण
इलैयाराजा- कला और संगीत (तमिलनाडु)
गुलाम मुस्तफा खान- कला और संगीत (महाराष्ट्र)
परेश्वरन परमेश्वरन- साहित्य और शिक्षा (केरल)


अबतक 4,4417 लोगों को पद्म पुरस्कार
पिछले साल 89 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। आजादी के बाद से पिछले साल तक कुल 4,417 शख्सियतों को देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जा चुका है।

देश के हीरोज को मिले पद्म सम्मान- पीएम मोदी
पुरस्कार के ऐलान से पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि पद्म सम्मान समाज के हीरोज को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘बीते वक्त में पद्म पुरस्कार नेताओं/मंत्रियों की सिफारिश पर मिलता था। लेकिन हमने इस परेशानी को दूर कर दिया है। अब कोई भी पद्म सम्मान के लिए आवेदन डाल सकता है। कोई भी किसी और के लिए सिफारिश ऑनलाइन फाइल कर सकता है।’ उन्होंने समाज में मौजूद हीरोज का जिक्र करते हुए कहा कि देश के अलग-अलग क्षेत्र में कुछ ऐसे कामयाब और बेहतरीन काम ? करने वाले हीरो मौजूद हैं, जिन्हें पद्म सम्मान मिलना चाहिए।
ये है पद्म पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया
अभी तक 45 हस्तियों को भारत रत्न, 300 हस्तियों को पद्म विभूषण, 1232 हस्तियों को पद्म भूषण और 2840 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। पुरस्कारों के लिए आए नॉमिनेशंस पद्म अवॉर्ड कमेटी के सामने रखे जाते हैं। यह कमेटी हर साल पीएम बनाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो