scriptएक दोस्त डूब रहा था बाकी दोस्त सेल्फी खिचवा रहे थे, सेल्फी में कैद हुई पूरी घटना | One Friend is dying other friends were clicking selfie | Patrika News

एक दोस्त डूब रहा था बाकी दोस्त सेल्फी खिचवा रहे थे, सेल्फी में कैद हुई पूरी घटना

locationनई दिल्लीPublished: Sep 28, 2017 11:14:19 am

Submitted by:

Ravi Gupta

ल्फ़ी कल्चर की वजह से बेंगलुरू में एक छात्र तड़पते हुए डूब कर मर गया। जब वह डूब रहा था तब उसके सभी दोस्त ग्रुप सेल्फ़ी लेने में लगे हुए थे।

selifie
नई दिल्ली। फोटो खिचवाने और खीचने का शौक कई लोगों को होता है। खास तौर पर यह शौक तब ज्यादा बढ़ जाता है। जब आप कहीं घूमने गए हुए हों। खैर लाजमी भी है आप अपने उन हसीन पलों को जरूर अपने कैमरा या फोन में कैद करना चाहेंगे जो आप उस समय जी रहे हैं। वह इसलिए क्योंकि जब आप उन्हीं पलो को फिर से देखते हैं तो आपके चेहरे पर एक स्माइल दौड़ जाती है। आजकल तो फोटो में सेल्फी का जमाना चल रहा है। लेकिन कभी-कभी हम मस्ती में यह सब भूल जाते हैं कि हम अपनी लाइफ को खतरे में डाल रहे हैं। ऐसा से एक वाक्या हाल ही में हुआ जब सेल्फ़ी कल्चर की वजह से बेंगलुरू में एक छात्र तड़पते हुए डूब कर मर गया। जब वह डूब रहा था तब उसके सभी दोस्त ग्रुप सेल्फ़ी लेने में लगे हुए थे।
selife
17 साल का विश्वास जयानगर के नेशनल कॉलेज का छात्र था। सूत्रों के अनुसार विश्वास अपने कॉलेज के दोस्तों और प्रोफेसर्स के साथ शहर से बाहर पिकनिक मनाने के लिए आए थे। तभी सभी ने तालाब पर नहाने का प्रोग्राम बना लिया। सभी छात्र तालाब में कूद पड़े लेकिन तालाब में नहाते वक्त विश्वास डूब गया। लेकिन सभी दोस्त सेल्फी खीचने में बिजी थे। किसी का भी ध्यान विश्वास की ओर नहीं गया। लेकिन उसके डूबते हुए वह पल कैमरे में कैद हो गए। बाद में सभी लोग नहा धोकर मंदिर देखने के लिए निकल गए। बाद में सभी ने नोटिस किया कि उनके साथ विश्वास नहीं है। वह गायब था। बाद में जब एक छात्र ने फ़ोटो खंगाली तो ग्रुप सेल्फी में विश्वास पीछे तालाब में डूबता नजर आ रहा था।
इस घटना के बाद तुरंत छात्रों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट की। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब में विश्वास की खोजबीन की तो थोड़ी देर बाद ही विश्वास का शव बरामद हो गया। इस घटना के बाद से हर कोई सदमे में है। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि वह इस घटना की जांच कराएंगे। लेकिन लड़के के पिता ने कहा कि यह सब कॉलेज की लापरवाही की वजह से हुआ है। कॉलेज प्रशासन इतना लापरवाह था कि उसने उनके बेटे पर ध्यान हीं नहीं दिया। विश्वास के पिता ने पुलिस पर भी कहा कि एफआईआर दर्ज करने के बावजूद पुलिस कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई नहीं कर रही। विश्वास का परिवार कॉलेज प्रशासन के ख़िलाफ़ धरने पर बैठ गया है।

विश्वास के शव को दिन में लगभग 3.30 बजे तालाब से बाहर निकाला गया। शव बरामद होने के बाद विश्वास के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। छात्र मस्ती करते टाइम यह भूल जाते हैं कि उनकी लाइफ खतरे में आ सकती है। पुलिस ने कहा कि दल के साथ गए सभी एनसीसी कैडेट्स भी सदमे में हैं, जिसके कारण उनसे पूछताछ नहीं की जा सकी है। वहीं कॉलेज प्रशासन ने भी आंतरिक जांच के लिए टीम का गठन किया है।
vishwas
बता दें कि सेल्फ़ी कल्चर के चलते दुनिया में कई लोग अपनी जान गवाई हैं। वहीं भारत देश सेल्फ़ी के चक्कर में हुए हादसों के मामले में नंबर वन पर है। इसी साल जुलाई में नागपुर में भी सेल्फी के चलते एक हादसे में 10 छात्र डूब गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो