script

गुरुग्राम: नमाज पढ़ने को लेकर फिर विवाद, प्रशासन ने सील की यह मस्जिद

locationनई दिल्लीPublished: Sep 12, 2018 03:03:52 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

नमाज पढ़ने को लेकर यहां फिर हुआ विवाद, प्रशासन ने मस्जिद को सील करने का फैसला किया।

mosque

गुरुग्राम: नामाज पढ़ने लेकर फिर विवाद, प्रशासन ने सील की यह मस्जिद

नई दिल्ली। देश की राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद जारी है। पिछले हफ्ते ही शीतला कॉलोनी स्थित एक मस्जिद में नामाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने बुधवार को मस्जिद सील करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, यह मस्जिद तीन मंजिला बिल्डिंग में बनी हुई है। इस मस्जिद को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था।
मस्जिद को किया गया सील

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले हिन्दू संगठनों ने इस मस्जिद को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी। जिसके बाद इलाके में माहौल गरमा गया था। मामले को बिगड़ता देख नगर निगम ने मस्जिद को सील करने का फैसला किया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए शीतल कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी बढ़ा दी गई है। दरअसल, हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह एक घर है और इसका इस्तेमाल काफी समय से मस्जिद के तौर पर किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि इस तरह का मनमानी करना नियमों का उल्लंघन है। साथ ही यहां हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग नमाज पढ़ने आते हैं। इसके अलावा लाउडस्पीकर से होने वाली अजान के कारण आस-पास के लोगों को काफी दिक्कतें होती है। इसलिए, लोगों ने इसका विरोध किया था।
बुधवार को की गई थी शिकायत

गौरतलब है कि बीते बुधवार शीतला कॉलोनी निवासियों सहित अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय प्रभारी राजीव मित्तल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चेतन शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक गौड़, शिवसेना के जिलाध्यक्ष गौतम सैनी, संजय ठकराल, सुनील कुमार सहित अन्य ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय प्रभारी राजीव मित्तल ने बताया कि गुरुवार को विभिन्न हिंदू संगठन के पदाधिकारी जिला उपायुक्त से मिलने गए थे, लेकिन बैठक में व्यस्त होने के कारण उपायुक्त से मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद रात को ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने सेक्टर-5 थाना प्रभारी को इसकी शिकायत दी और इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी।
कई बार नमाज पढ़ने को लेकर हो चुका है विवाद

बता दें कि कई बार लोगों को रोका भी गया, लेकिन विवाद थमा नहीं। कई बार तो मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद यहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, अब निगम ने फैसला किया है कि इस मस्जिद को सील कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में गुरुग्राम के सेक्टर-53 में भी कुछ लोगों ने जोर से नमाज पढ़े जाने का विरोध किया था, जिसके बाद प्रशासन ने नमाज पढ़ने के लिए 37 जगहों का चयन किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो