scriptमहाराष्ट्र: नर्मदा नदी में 50 लोगों से भरी नाव पलटी, 6 लोगों की डूबकर मौत | Maharashtra Six people died after a boat capsized in Narmada river | Patrika News

महाराष्ट्र: नर्मदा नदी में 50 लोगों से भरी नाव पलटी, 6 लोगों की डूबकर मौत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 15, 2019 07:56:01 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

नर्मदा नदी में 50 लोगों से भरी हुई नाव अचानक पलटी गई।

Maharashtra boat capsized

महाराष्ट्र: नर्मदा नदी में 50 लोगों से भरी नाव पलटी, 6 लोगों की डूबकर मौत

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नंदुरबार के नर्मदा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां भूषणगांव के पास नर्मदा में एक नौका पलट गई, जिसकी वजह से कम से कम छह लोगों की डूबकर मौत हो गई और 34 अन्य को बचा लिया गया।

नाव में सवार थे 50 लोग

नंदुरबार पुलिस नियंत्रण के अधिकारी बालासाहेब गैधानी के अनुसार, नौका में करीब 50 लोग सवार थे और वे मकर संक्रांति के अनुष्ठान करने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। गांव वाले पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे और 39 लोगों को निकालने में कामयाब रहे, जिसमें से पांच की मौत हो गई। मृतकों में तीन लड़के व दो महिलाएं शामिल हैं। गैधानी ने कहा कि गहरी नदी में लापता कई लोगों के लिए बड़े स्तर पर खोज अभियान जारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1085143870290182144?ref_src=twsrc%5Etfw

महानदी में भी पलटी थी नाव

इससे पहले तीन जनवरी को ओडिशा के केंद्रपाड़ा में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। यहां महानदी में यात्रियों से भरी नाव पलटने से 9 लोगों के मारे गए। ये लोग महानदी में पिकनिक मना कर लौट रहे थे तभी नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में 55 लोग सवार थे जिनमें से 45 को बचा लिया गया। हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो