scriptपहली सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले ले. जनरल रणबीर सिंह, मैंने जो कहा वो तथ्य | Lt gen ranbir singh big statement on first surgical strike after RTI controversy | Patrika News

पहली सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले ले. जनरल रणबीर सिंह, मैंने जो कहा वो तथ्य

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2019 03:50:16 pm

फिर सुर्खियों में आया सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा
सेना के बयान के बाद बहस को मिला जोर
ले.ज. रणबीर सिंह बोले- मैंने जो कहा वो तथ्य

ranbir singh

पहली सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले ले. जनरल रणबीर सिंह, मैंने जो कहा वो तथ्य

नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है कि सेना की ओर से आया ताजा बयान। भारतीय सेना के उत्तरी कमान के जनरल रणबीर सिंह ने कहा है कि बालाकोट में आतंकियों के बुनियादी ढांचे पर भारतीय वायुसेना की ओर से किे गए हवाई हमले एक बड़ी उपलब्धि थी। इस एयर स्ट्राइक के तहत हमारे विमान दुश्मन के क्षेत्र में गहराई तक चले गए और आतंकी लॉन्चपैड में घुसे। हमारी इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अगले दिन हवाई कार्रवाई की लेकिन उन्हें इस कार्रवाई का भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

जनरल सिंह ने कहा , ‘कुछ दिनों पहले डीजीएमओ ने एक आरटीआई के जवाब में कहा था कि पहली सर्जिकल स्ट्राइक 16 सितंबर को हुई थी। मैं यह नहीं कहना चाहता कि राजनीतिक दल क्या कहते हैं, उन्हें सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। लेकिन मैंने आपको जो कहा है वो तथ्य है।’
https://twitter.com/ANI/status/1130360680639602689?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1130358519851638784?ref_src=twsrc%5Etfw
इस वजह से सुर्खियों में स्ट्राइक
दरअसल हाल में ये खबर आई थी कि जम्मू स्थित एक कार्यकर्ता की ओर से दायर की गई आरटीआई के जवाब में रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि उन्हें 2016 से पहले भारतीय सेना की ओर से किे गए किसी भी सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी नहीं है। यानी 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक ही पहली सर्जिकल स्ट्राइक थी।

यही नहीं कांग्रेस लगातार ये दावा करती आई है कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक की गईं। हालांकि उन्होंने ये भी दावा किया कि इन सर्जिकल स्ट्राइक को कभी वोट मांगने के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया। बहरहाल ले.जनरल रणबीर सिंह के बयान ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर चल रही बहस को हवा जरूर दे दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो