script‘लोकपाल बन गया है भजन’, भाजपा सत्ता से जाएगी तभी देश में बनेगा लोकपाल: शरद यादव | Lokpal has become bhajan, BJP will go to power only when Lokpal will be formed in the country: Sharad Yadav | Patrika News
विविध भारत

‘लोकपाल बन गया है भजन’, भाजपा सत्ता से जाएगी तभी देश में बनेगा लोकपाल: शरद यादव

शरद यादव ने कहा है कि लोकपाल तभी बन सकता है जब भाजपा सत्ता से जाएगी।

नई दिल्लीDec 02, 2018 / 09:18 pm

Anil Kumar

'लोकपाल बन गया है भजन', भाजपा सत्ता से जाएगी तभी देश में बनेगा लोकपाल: शरद यादव

Sharad Yadav never seen in Parliament

नई दिल्ली। समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे 30 जनवरी से अपने गांव रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल करेंगे। अन्ना हजारे लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर यह आन्दोलन करेंगे। इस बाबत उन्होंने पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखा है। बता दें कि अन्ना के इस आन्दोलन को एलजेडी अध्यक्ष शरद यादव का साथ मिला है। शरद यादव ने कहा है कि लोकपाल तभी बन सकता है जब भाजपा सत्ता से जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इन दिनों लोकपाल का मुद्दा एक भजन की तरह हो गया है जो हर कोई गा रहा है लेकिन इसपर कोई भी गंभीरता से बात नहीं करना चाहता है और न हीं इसके लिए कोई कदम उठाना चाहता है।

VIDEO: शरद यादव बोले- भाजपा सत्ता से जाएगी तभी देश में बनेगा लोकपाल

अन्ना हजारे 30 जनवरी से करेंगे हड़ताल

आपको बता दें कि अन्ना हजारे ने कहा है कि वे लोकपाल की मांग को लेकर 30 जनवरी से अपने गांव रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल करेंगे। इस बाबत पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को एक पत्र लिखा है। अपने पत्र में हजारे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। हजारे ने एनडीए सरकार पर केंद्र में लोकपाल और राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति ना करने के लिए बहाने बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कहा था कि लोकसभा में विपक्ष का कोई बड़ा नेता नहीं होने के कारण लोकपाल नियुक्त नहीं किया जा सकता जबकि बाद में कहा कि चयन समिति में कोई प्रतिष्ठित न्यायवादी नहीं है। हजारे ने आगे कहा कि विपक्ष का नेता होना लोकपाल की नियुक्ति प्रक्रिया का हिस्सा है।

उपेंद्र कुशवाहा ने शरद यादव से की मुलाकात, शाह और कुमार के खिलाफ खोल सकते हैं नया मोर्चा

इससे पहले 23 मार्च को भूख हड़ताल पर बैठे थे अन्ना

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब अन्ना हजारे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इससे पहले इसी वर्ष 23 मार्च को रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे थे। उस समय केंद्र सरकार ने उन्हें लिखित में आश्वासन दिया था कि उनकी सभी मांगों को पूरी की जाएगी। जिसके बाद हजारे ने अपना आन्दोलन खत्म कर दिया था। हालांकि मांगे पूरी करने के लिए 2 अक्टूबर तक का समय दिया था। अन्ना हजारे ने कहा कि 2 अक्टूबर को वे अपने गांव रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल करते लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोकपाल और लोकायुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। लेकिन अब जब पूरा नहीं हुआ है तो 30 जनवरी तक एक बार फिर से मौका दे रहे हैं। यदि इस दिन तक कुछ भी नहीं किया जाता है तो अपने गांव रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल करुंगा। बता दें कि 2012 में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को लेकर अन्ना हजारे सामने आए थे। इसका परिणाम से ही आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था।

Home / Miscellenous India / ‘लोकपाल बन गया है भजन’, भाजपा सत्ता से जाएगी तभी देश में बनेगा लोकपाल: शरद यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो