पहली बार हुई गिरफ्तारी
मंगलवार को एनआईए ने दो पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया है। कुलगाम से जावेद अहमद भट और पुलवामा से कामरान युसुफ को एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। एनआईए के सूत्रों ने बताया कि अलगावादियों पर शिकंजा कसने के बाद पत्थरबाजों को गिरफ्तार करने से कश्मीर में हालात सामान्य होने की उम्मीद है। अभी तक किसी पत्थरबाज को एनआईए ने गिरफ्तार नहीं किया था।

अलगावादियों पर शिकंजा कसने के बाद हालात सामान्य
गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि अलगावादियों और उनके मददगारों पर शिकंजा कसने से कश्मीर में हालात सामान्य हुए है। एनआईए के उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि पिछले एक महीने में पत्थरबाजी की घटना में 70 फीसदी कमी आई है। साथ ही अलगावादियों और असामाजिक तत्वों को होने वाली फंडिंग पर भी नियंत्रण लगा है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे जम्मू कश्मीर
गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस हफ्ते के अंत में जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। संभवत: वह नौ से 12 सितंबर तक जम्मू कश्मीर में रहेंगे। गृह मंत्री राज्य में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। अलगाववादियों पर शिकंजा कसने के बीच गृह मंत्री का दौरा काफी अहम मान जा रहा है। वह जम्मू, कश्मीर घाटी और लेह लद्दाख तीनों हिस्सों का दौरा करेंगे। वह समाज के विभिन्न वर्गों से बात करेंगे। मगर अभी यह साफ नहीं है कि हुर्रियत नेताओं से उनकी मुलाकात होगी या नहीं।