script

पांच बड़ी खबरें: 11 लाश मिलने पर पुलिस का नया खुलासा, किसे मिलेगा क्वार्टर फाइनल का टिकट?

locationनई दिल्लीPublished: Jul 01, 2018 07:32:56 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

दिल्ली के बुराड़ी में 11 शव मिलने पर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

news

पांच बड़ी खबरें: 11 लाश मिलने पर पुलिस का नया खुलासा, किसे मिलेगा क्वार्टर फाइनल का टिकट?

1.) 11 लाश की मिस्ट्री

रविवार को दिल्ली के बुराड़ी से दिल दहलाने देने वाली खबर आई है। एक घर से पुलिस को 11 लाशें मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। इस बीच पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ये मामला 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में दर्ज किया है। बता दें कि जांच में सामने आया है कि महिला की मौत गला दबाने की वजह से हुई है। महिला के गले पर उंगलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अन्य 10 लोगों की मौत के मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही 10 लाशों के बारे में पुलिस आगे के कदम उठाएगी।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

3.) केंद्र सरकार पर बरसे सीएम केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के महासम्मेलन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल ने केंद्र सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल पर जमकर हमला बोला है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली उपराज्यपाल की गुलाम
है। पहले दिल्ली मुगलों की गुलाम थी आज एलजी की है। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी बन जाए लेकिन चलेगी एलजी की। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पूर्रण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर दिल्ली से वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। केजरीवाल ने अपने संबोधन में बताया कि चार महीने से अफसरों की हड़ताल है। मैंने मैंने दिल्ली के लोगों के लिए हड़ताल की
4.) ‘मुंबई दर्शन’ के दौरान इटली की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

देश से लगातार दुष्कर्म की खबरें आ रही है। अब विदेशी महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इटली की नागरिकता वाली एक महिला ने गाइड पर टैक्सी में रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने कोलाबा पुलिस स्टेशन में आरोपी टूर गाइड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बलात्कार की ये घटना 14 जून की बताई जा रही है। विदेशी महिला ने रेप के बाद दिल्ली में इतालवी दूतावास से संपर्क किया। जिसके बाद महिला ने दूतावास की सलाह पर मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया। शिकायत में महिला ने बताया कि उसे आरोपी ने बीयर पिलाने की कोशिश की। मना करने पर उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया
‘मुंबई दर्शन’ के दौरान इटली की महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, गाइड पर लगा आरोप


5.) फुटबॉल का महाकुंभ
फीफा फुटबॉल विश्व कप में रविवार को दो मुकाबले होंगे पहला मुकाबला मेजबान रूस और स्पेन के बीच शाम 7:30 बजे लुझनिकी स्टेडियम में शुरू हो गया है। रूस विश्व कप में पहली बार अगले दौर में पहुंचा है। हालांकि, तत्कालीन सोवियत संघ ने 8 बार अगले दौर में जगह बनाई थी। 2010 के चैम्पियन स्पेन ने 10वीं बार दूसरे दौर में जगह बनाई है। वहीं दूसरा मुकाबला क्रोएशिया और डेनमाक्र के बीच होगा। ये मैच रात 11:30 बजे निझमी नोवग्रोद स्टेडियम में खेला जाएगा

ट्रेंडिंग वीडियो