scriptइनेलो विधायक और पूर्व मंत्री सरदार जसविंदर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर | inld mla and senior leader is no more | Patrika News

इनेलो विधायक और पूर्व मंत्री सरदार जसविंदर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

locationनई दिल्लीPublished: Jan 19, 2019 03:37:44 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

इनेलो के दिग्गज नेता का अचानक हुआ निधन।

inld

पूर्व मंत्री और कद्दावर विधायक का अचानक निधन, पार्टी को बड़ा झटका, शोक में डूबे नेता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हैं। वहीं, शनिवार को ममता की रैली में नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी बीच हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। इनेलो के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व मंत्री जसविंदर सिंह संधू का आकस्मिक निधन हो गया। वे 63 साल के थे। उनकी मौत से पार्टी में शोक की लहर है।
चार बार विधायक रहे हैं जसविंद सिंह

जानकारी के मुताबिक, जसविंदर सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज में चल रहा था, शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। जसविंदर संधू तीन दशक से हरियाणा की राजनीति में सक्रिय रहे और वह इनेलाे प्रमुख आेमप्रकाश चाैटाला के करीबी थे। वह आेमप्रकाश चौटाला की सरकार मेें कृषि मंत्री थे। उनके निधन पर इनेलो और अन्‍य दलों के नेताओं ने शोक जताया है। जसविंदर सिंह संधू चार बार पिहोवा से विधायक रहे और वह अभी इनेलो विधायक दल के उपनेता थे। वह चार बार 1991, 1996, 2000 और 2014 में पिहोवा से विधायक बने। उनके निधन से पिहोवा में शोक की लहर है। लोग काफी संख्‍या में उनके निवास पर पहुंच रहे हैं।
पार्टी को बड़ा नुकसान

ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले जसविंदर संधू के निधन से पार्टी को बड़ा झटका लगा है और काफी नुकसान भी हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो