पायलट की समझदारी से टला बड़ा हादसा
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E7117 तिरूपति से हैदराबाद के लिए आ रही थी। लेकिन जैसे ही एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई, तभी विमान का टायर फट गया। घटना देर रात की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्लेन का टायर उस समय फटा जब उसने लैंड होने के लिए रनवे को छुआ। हालांकि पायलट की समझदारी की वजह से प्लेन को सुरक्षित लैंड करा लिया गया।

4 क्रू मेंबर समेत फ्लाइट में सवार थे 77 लोग
इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कुछ समय के लिए एयरपोर्ट बंद कर दिया। इस दौकान दो फ्लाइट के बेंगलुरु के लिए डायवर्ट करना पड़ा। सभी यात्रियों को सकुशल फ्लाइट से बाहर निकाल लिया गया है। इस विमान में 72 यात्री, एक नवजात और 4 क्रू मेंबर थे।

फरवरी में भी हुई थी टायर फटने की घटना
आपको बता दें कि विमान के टायर फट जाने की घटना इससे पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। पिछले महीने फरवरी में ही चेन्नई से दिल्ली आते वक्त स्पाइसजेट की फ्लाइट का टायर फट गया था। इस हादसे में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। साथ ही एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था।

इंडिगो ने पिछले नवंबर से अपने बेड़े में एटीआर विमानों को शामिल करना शुरू कर दिया था। इससे पहले बुधवार को एयर इंडिया की दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट संख्या AI-020 में बम की धमकी वाली कॉल मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक बम धमकी की कॉल मिलने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया था।