scriptभारतीय जवानों ने पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, 12 बंकरों को किया नष्ट | Indian soldiers killed five Pakistani soldiers, destroyed 12 bunkers | Patrika News

भारतीय जवानों ने पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, 12 बंकरों को किया नष्ट

locationनई दिल्लीPublished: Jan 17, 2019 07:05:13 pm

Submitted by:

Anil Kumar

नॉर्दन कमांड चीफ लेफ्टिनेंट जेनरल रणबीर सिंह ने बताया है कि बीते कुछ दिनों में भारतीय सेना ने पांच पाकिस्तानी को मार गिराया है।

भारतीय जवानों ने पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, 12 बंकरों को किया नष्ट

भारतीय जवानों ने पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, 12 बंकरों को किया नष्ट

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर कश्मीर घाटी को अशांत किए जाने का भारतीय सेना ने हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है। यही परिणाम है कि बीते तीन-चार दिनों के अंदर सेना ने कई खूंखार पाकिस्तानी आतंकियों के साथ-साथ पांच सैनिक को मार गिराया है। इसके अलावा भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 12 बंकरों को भी नष्ट कर दिया है। बता दें कि इस संबंध में नॉर्दन कमांड चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने बताया है कि बीते कुछ दिनों में भारतीय सेना ने पांच पाकिस्तानी को मार गिराया है। जवानों ने यह कार्रवाई एलओसी के पास पुंछ सेक्टर और राजौरी में जवाबी फायरिंग करते हुए की। उन्होंने कहा कि आर्मी चीफ बिपिन रावत ने हमेशा कहा है कि हम दुश्मनों को करारा जवाब देने के लिए हर वक्त तैयार हैं। रणबीर सिंह ने आगे कहा कि भारतीय सुरक्षाबलों के लिए 2018 का वर्ष बहुत ही शानदार रहा। 250 से ज्यादा आतंकी मारे गए और 54 को जिन्दा पकड़ा गया जबकि चार ने खुद आत्मसमर्पन कर दिया।

https://twitter.com/ANI/status/1085833890726436864?ref_src=twsrc%5Etfw

सेना दिवस पर आर्मी चीफ ने कहा था…

आपको बता दें कि आर्मी चीफ बिपिन रावत ने सेना दिवस के मौके पर देश के सैनिकों को संबोधित किया था और आतंकियों को सख्त संदेश दिया था। रावत ने कहा था कि हमने अब तक आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सख्त अंदाज में चेतावनी देते हुए आर्मी चीफ ने कहा था कि यदि दुश्मनों ने घुसपैठ करने का प्रयास किया तो उन्हें निपटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पर हमारे जवानों को मनोबल ऊंचा रहे। इसके लिए तमाम तरह के उपाय और प्रयास किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को भारतीय जवानों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान रेंजर्स के स्नाइपरों की ओर से फायरिंग की गई थी जिसमें बीएसएफ का एक सहायक कमांडेंट शहीद हो गया था। इसके बाद भारतीय जवानों ने पलटवार करते हुए पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और 12 बंकरों को नष्ट कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो