scriptभारत ने श्रीलंका को किया था आगाह – जिहादी कर सकते हैं आतंकी हमला | India had warned Sri Lanka - Jihadi terrorists can attack | Patrika News

भारत ने श्रीलंका को किया था आगाह – जिहादी कर सकते हैं आतंकी हमला

locationनई दिल्लीPublished: Apr 23, 2019 10:39:01 am

Submitted by:

Manoj Sharma

भारत ने श्रीलंका को जिहादी हमलों के बारे में किया था आगाह
भारतीय खुफिया जानकारी को श्रीलंका ने गंभीरता से नहीं लिया
श्रीलंका में कोलंबो और अन्य जगहों पर हुए 8 बम विस्फोट

Colombo Blasts

भारत ने श्रीलंका को किया था आगाह – जिहादी कर सकते हैं आतंकी हमला

नई दिल्ली। भारत ने श्रीलंकाई सरकार को कई बार आगाह किया था कि उनके देश पर जिहादी हमला हो सकता है। श्रीलंका में नेशनल तौहीद जमात जैसे कट्‌टरपंथी संगठनों की सक्रियता भारत के लिए चिंताजनक है, क्योंकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद ये कट्‌टरपंथी आतंकी श्रीलंका के जरिए भारत को घेरने की साजिश में जुटे हुए हैं। श्रीलंका की शांति के लिए भी ऐसे आतंकी संगठन खतरनाक हैं। यह देखते हुए ही भारतीय खुफिया एजेंसी ने श्रीलंका की सरकार को आगाह किया था, लेकिन शायद भारतीय चेतावनी को श्रीलंका ने गंभीरता से नहीं लिया।
10 दिन पहले ही श्रीलंका को किया था आगाह

श्रीलंका में हुए सीरियल बम ब्लास्ट से करीब 10 पहले भी भारत की अनुसंधान और विश्लेषण विंग ने जिहादी हमले की खुफिया जानकारी श्रीलंका को दी थी। श्रीलंका सरकार को चेताया गया था कि जहरान हाशमी जिहादी हमलों की योजना बना रहा है और उसके निशाने पर कैथोलिक चर्च और भारतीय उच्चायोग होंगे।
हिंद महासागर क्षेत्र के देशों पर जिहादी हमलों का खतरा

बताया जाता है कि भारतीय खुफिया एजेंसी हिंद महासागर से सटे देश में जेहादी आतंकवाद के प्रसार को लेकर चिंतित है। पिछले कुछ समय में श्रीलंका, बांग्लादेश और मालदीव जैसे भारत के पड़ोसी देशों में जेहादियों की गतिविधियां बढ़ी है। खुफिया एजेंसियों को इस बात की भी चिंता है कि श्रीलंका के बाद अब भारत भी जेहादियों के निशाने पर हो सकता है।
117 लोकसभा सीटों की पूरी सूची, जहां 23 अप्रैल को हो रहे हैं तीसरे चरण के मतदान

श्रीलंका में चर्च और होटलों पर आतंकी हमला

बता दें कि कोलंबो समेत श्रीलंका में अलग-अलग जगह पर जेहादी आतंकियों ने ईसाइयों के पवित्र त्योहार ईस्टर चर्च और होटलों को आठ बम धमाकों से दहला दिया। इस धमाकों में 290 लोगों की मौत हो गई थी और 450 से ज्यादा घायल हो गए थे। मृतकों में कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
भाजपा में नंबर 2 से केंद्र सरकार में नंबर 2 की तैयारी में अमित शाह!

श्रीलंकाई पुलिस अधिकारी ने भी दी थी चेतावनी

श्रीलंका में भी उप-पुलिस महानिरीक्षक प्रियालाल दिसानायके ने 11 अप्रैल को रक्षा मंत्रालय और श्रीलंका सरकार को चेताया था कि महत्वपूर्ण इलाकों के सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए जाएं। उन्होंने श्रीलंका में बम धमाके होने की आशंका भी व्यक्त की थी। चेतावनी से श्रीलंका का रक्षा मंत्रालय और सरकार अवगत थे। फिर भी दुर्भाग्यपूर्ण आतंकी हमले को रोका नहीं जा सका।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो