scriptप्रतिमा विवाद: हैदराबाद पुलिस का आरोप, BJP विधायक राजा सिंह ने खुद को पहुंचाई चोट | hyderabad police alleges BJP MLA Raja Singh hurt himself | Patrika News

प्रतिमा विवाद: हैदराबाद पुलिस का आरोप, BJP विधायक राजा सिंह ने खुद को पहुंचाई चोट

locationनई दिल्लीPublished: Jun 20, 2019 09:23:28 pm

Submitted by:

Shivani Singh

Rani Avantibai की प्रतिमा को लेकर उठा विवाद
BJP विधायक Raja Singh ने कहा- पुलिस लाठीचार्ज में हुआ घायल
सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ा वीडियो वायरल

raja singh

लाठीचार्ज मामला: हैदराबाद पुलिस का आरोप, BJP विधायक राजा सिंह ने खुद को पहुंचाई चोट

नई दिल्ली। हैदराबाद के भाजपा विधायक राजा सिंह ( raja singh ) पर पुलिस लाठीचार्ज का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। हैदराबाद पुलिस ( Hyderabad police )ने विधायक के आरोपों का खंडन करते हुए उन पर कथित रूप से खुद को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। बता दें कि मामला गुरुवार आधी रात का है। इस दौरान लोगों के एक समूह ने अवैध रूप से स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतिबाई ( rani avantibai lodhi ) की प्रतिमा को उनकी एक 25 फीट की प्रतिमा से बदला, जिससे जुमेरात बाजार क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

 

https://twitter.com/hashtag/Telangana?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़ें

West Bengal violence: भाटापारा में दो गुटों में झड़प, एक की मौत, तीन घायल

घटना से जुड़ा वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा वीडियो भी वायरल ( video viral )हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि राजा सिंह अपने हाथों में ग्रेनाइट पत्थर लिए हुए हैं। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) के ए.आर. श्रीनिवास ने बताया, ‘वह अपने सिर पर खुद से पत्थर मारते दिख रहे हैं और हमें विश्वास है कि यही चोट लगने की वजह है। अगर लाठीचार्ज हुआ होता तो और लोग भी घायल होते।’
https://twitter.com/Paul_Oommen/status/1141618224317865984?ref_src=twsrc%5Etfw
अधिकारी ने कहा, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जेएचएमसी) की ओर से ऐसा करने की इजाजत नहीं थी, इसलिए पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा ना करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि राजा सिंह मौके पर 200 समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।
अधिकारी ने बताया कि भाजपी विधायक ( BJP MLA ) ने हमारे कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और जबरदस्ती प्रतिमा को स्थापित कर दिया, जो कि एक गैरकानूनी है।’ डीएसपी ने कहा, ‘मैं यह जानकर आश्चर्यचकित हूं कि राजा सिंह ने आज सुबह कहा कि उसे पुलिस की कार्रवाई में चोट लगी है। वास्तव में, उन्होंने हमारे कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ बदतमीजी की।’
यह भी पढ़ें

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू बस हादसे में अब तक 27 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने प्रतिमा अवैध रूप से स्थापित की है और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया है। आरोपियों पर गैरकानूनी ढंग से एकत्रित होने, लोक सेवक पर हमला करने और विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
क्या कहा विधायक ने

Raja Singh

बता दें कि इससे पहले उस्मानिया जनरल अस्पताल में इलाज करा रहे राजा सिंह ने दावा किया था कि वह पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण और अन्य पार्टी नेताओं ने राजा सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी विधायक पर हमले के पीछे टीआरएस सरकार का हाथ है। भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जितेंद्र से पुलिस की कार्रवाई की शिकायत को लेकर मिलने वाला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो