scriptपहाड़ों में भीषण बर्फबारी से सर्द हुई घाटी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात हुई दर्ज | Heavy Snow fall in Kashmir Last night Temperature less then zero | Patrika News

पहाड़ों में भीषण बर्फबारी से सर्द हुई घाटी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात हुई दर्ज

Published: Nov 07, 2018 02:44:26 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

श्रीनगर में बीती रात तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

see how Kashmiri kesar ready for consume

see how Kashmiri kesar ready for consume

श्रीनगर। पहाड़ी इलाकों में भीषण बर्फबारी के बाद पूरे उत्तर-भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड के कई इलाकों में भीषण बर्फबारी हुई है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर शुरू हो गई है।

श्रीनगर में सबसे ठंडी रात
बर्फबारी की वजह से श्रीनगर में बीती रात तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इसके साथ ही श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात कल ही दर्ज की गई। जबकि पूरी कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान बुधवार को शून्य से नीचे चला गया। ये जानकारी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा, श्रीनगर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई यहां तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।”

घाटी के अन्य इलाकों का क्या हाल
रात का सबसे न्यूनतम तापमान पहलगाम में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे व गुलमर्ग में शून्य से 6.6 डिग्री नीचे रहा। अधिकारी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात को आसमान साफ रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

कारगिल रहा सबसे ठंडा
जम्मू एवं कश्मीर का कारगिल कस्बा का सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके बाद लेह का स्थान रहा, जिसका तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

जम्मू क्षेत्र में बुधवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। जम्मू शहर में तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 10.1 डिग्री, बटोटे में 6.1 डिग्री, बनिहाल में 7.2 डिग्री व भदेरवाह में 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो