scriptउत्तराखंड: अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना, डेंगू का खतरा भी बढ़ा | Heavy rainfall likely to occur in Uttarakhand during next 48 hours | Patrika News

उत्तराखंड: अगले 48 घंटे भारी बारिश की संभावना, डेंगू का खतरा भी बढ़ा

locationनई दिल्लीPublished: Sep 09, 2018 02:40:56 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

शनिवार को भी कई स्थानों पर बारिश हुई।

Rain

मौसम अलर्ट: दिल्ली एनसीआर में हल्की फुहार की संभावना, ओडिशा-छत्तीसगढ़ समेत इन जगह बरसेंगे जमकर मेघ

देहरादून। उत्तर भारत में मौसम खुशनुमा हुआ पड़ा है। वहीं रविवार को देवभूमि उत्तराखंड में फिर से मौसम अपना मिजाज बदल सकता है। राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में झमाझम वर्षा होने की उम्मीद है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के बताया है कि बारिश के कारण खासकर कुमाऊं में सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही देहरादून और मसूरी में एक या दो दौर की तेज बौछारों के हो सकते हैं। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शासन ने सभी जिलाधिकारियों को सजग रहने को कहा है। इसके अलावा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
जलवायु सम्मेलन से पहले सैन फ्रांसिस्को में हजारों लोग सड़कों पर उतरे, उठाई ये बड़ी मांग

शानिवार को भी हुई बारिश

शनिवार को प्रदेश में कई जगहों पर हल्की बरसात हुई। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए रहे। चार धाम मार्गों पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। बता दें कि अभी प्रदेश में 70 से अधिक सड़कें मलबा आने से बाधित हैं। भूस्खलन की भी खबरें आ रही हैं। शनिवार को चमोली जिले के पोखरी में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।
RAin
डेंगू का बढ़ा खतरा
उत्तराखंड में हो रही बारिश के बाद डेंगू का खतरा बढ़ा है। जगह-जगह जमा वर्षा के जल में एडीज मच्छर का लार्वा पनप रहा है। डेंगू के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को मीडिया में सामने रिपोर्ट के अनुसार दस और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों का अब तक का आंकड़ा 39 पहुंच गया है। इनमें छह मरीज अन्य राज्यों के बताए जा रहे हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो