script

अदालत में गवाही देने जा रही थी रेप पीड़िता, आरोपी ने रास्ते में पिलाया जहर

Published: Jan 12, 2019 07:33:23 pm

Submitted by:

Shivani Singh

छात्रा ट्यूशन पढ़ कर लौट रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया था।

rape

अदालत में गवाही देने जा रही थी रेप पीड़िता, आरोपी ने रास्ते में पिलाया जहर

नई दिल्ली। दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रेप पीड़ित छात्रा को अदालत में गवाही देने से रोकने के लिए दिन दहाड़े जहर पीला दिया गया। बता दें कि यह घटना परसों रात उत्तम नगर के पास हुई।

यह भी पढ़ें

बिहार: सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, एक की मौत दो घायल

क्या है मामला…

पुलिस ने बताया कि रेप का आरोपी हाल में जमानत पर बाहर गया था। परसो शाम जब छात्रा ट्यूशन पढ़ कर लौट रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसे धमकाने लगा। उसने छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने छोड़छाड़ के केस में आरोपी नीरज के खिलाफ गवाही दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। लेकिन छात्रा ने उनका विरोध किया और कहा कि उसने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। लड़की के विरोध से गुस्से में आए युवकों ने उसे पीछे से पकड़ कर जबरदस्ती जहर पिला दिया, जिससे छात्रा की तबियत खराब हो गई। इस दौरान दोनों युवक वहां से भाग गए।

यह भी पढ़ें

प्यार में दोनों ने खा लिया जहर, परिजनों का कलेजा पसीजा तो अस्पताल में कराई शादी

लड़की की हालत खतरे से बाहर

पुलिस ने बताया कि फिलहाल लड़की की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि रेप का आरोपी हाल में जमानत पर बाहर आया है। उसी ने लड़की को जहर पिलाने की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो