scriptआज पांच राज्य मना रहे हैं अपना जन्मदिन, स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई | Five states celebrate formation day, Pm modi greet their founding day | Patrika News

आज पांच राज्य मना रहे हैं अपना जन्मदिन, स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2018 02:36:30 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और केरल को स्थापना दिवस पर बधाई दी।

PM

आज पांच राज्य मना रहे हैं अपना स्थापना दिवस, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। आज पांच राज्यों का स्थापना दिवस है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और केरल राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन राज्यों की अपनी-अपनी अलग अहमियत है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचों राज्यों को स्थापना दिवस पर बधाई दी। पीएम मोदी ने इस बाबत ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य मध्य प्रदेश को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में बीते 15 वर्षो में अद्भुत विकास हुआ है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मध्य प्रदेश देश का दिल है और यह हमेसा से देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाता है।”
https://twitter.com/narendramodi/status/1057821367192641536?ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम मोदी ने केरल पिरवी के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के लोगों के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “केरल पिरवी की शुभकामनाएं। केरल की संस्कृति अद्भुत है और इस राज्य ने हमेशा मानव सशक्तीकरण पर जोर दिया है। यहां के लोगों ने भारतवासियों में बहुत गर्व भरा है। भगवान आने वाले समय में उनकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करे।”
महाराष्ट्र: स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से इस साल अबतक 302 लोगों की मौत, 325 अस्पताल में भर्ती

https://twitter.com/narendramodi/status/1057820303613669376?ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम मोदी ने हरियाणा को साहस, परिश्रम और समर्पण का राज्य बताते हुए कहा, “हरियाणा की भूमि ने भारत को किसान और सैनिक दिए।”
https://twitter.com/narendramodi/status/1057820518609547264?ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की कल्पना और निर्माण के लिए दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रेय देते हुए कहा, “समय के साथ छत्तीसगढ़ विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में विकसित हुआ है।”
रूसी खुफिया एजेंसी के कार्यालय में आत्मघाती हमला, 17 वर्षीय किशोर ने खुद को उड़ाया

https://twitter.com/narendramodi/status/1057820698389827585?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के लोगों को उज्‍जवल बताते हुए कहा कि इस राज्य के लोगों ने खुद को विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किया है।मोदी ने कहा, “कर्नाटक राज्योत्सव के विशेष अवसर पर कर्नाटक की मेरी बहनों और भाइयों को नमस्कार। मैं राज्य के लोगों की खुशी और कल्याण की प्रार्थना करता हूं।”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो