script

मछली पकड़ने गए भाइयों के जाल में फंस गई ऐसी चीज, बाजार ले जाते ही बदल गई किस्मत

locationनई दिल्लीPublished: Aug 07, 2018 11:46:45 am

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

दो मछुआरे भाइयों के जाल में फंस गई ऐसी चीज कि मिनटों में बदल गई किस्मत।

fish

मछली पकड़ने गए भाइयों के जाल में फंस गई ऐसी चीज, बाजार ले जाते ही बदल गई किस्मत

नई दिल्ली। बहुत पुरानी कहावत है किस की किस्मत कहां, कब और कैसे बदल जाए यह कोई नहीं जानता। एक ऐसा ही मामला सामने आया है मुंबई में, जहां महज चंद घंटों में दो भाइयों की किस्मत बदल गई और वे लखपति बन गए। जी हां, दोनों भाई पालघर सुमद्रतट पर मछली पकड़ने गए थे। उसी दौरान उनके जाल में घोल मछली फंस गई और वे जब बाजार में उसने बेचने गए उन्हें 5.5 लाख रुपए मिले।
बहुत दिनों बाद मिली घोल मछली

जानकारी के मुताबिक, मछुआरा महेश अपने भाई के साथ पालघर के पास मछली पकड़ने गया था। पानी में कुछ देर जाल डालने के बाद उसमें मछली फंस गई। जब वो जाल को बाहर निकालने लगा तो वो उसे काफी भारी लगा। काफी मशक्कत करने के बाद उसने जाल को बाहर को निकाला। जैसे ही जाल बाहर निकला, उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसके जाल में घोल मछली फंसी है। उसने बताया कि मछली का वजह करीब 30 किलो था। यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद उस मछली को बेचने के लिए बोली लगनी शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बोली लगने के बाद वह मछली 5.5 लाख रुपए में बिकी। लोगों का कहना है कि बहुत दिनों बाद किसी को घोल मछली हाथ लगी है।
काफी फायदेमंद होती है घोल मछली

गौरतलब है कि घोल मछली औषधि का भी काम करती है। इसके अलावा वो खाने में भी स्वादिष्ट होती है। यह मछली मूलत: सिंगापुर, मलयेशिया, इंडोनेशिया, हॉन्ग-कॉन्ग और जापान में निर्यात की जाती है। घोल मछली का उपयोग दवाई निर्माता कंपनी भी करती हैं। इसकी स्किन में उच्च गुणवत्ता वाला कोलेजन पाया जाता है। इस कोलेजन को दवाओं के अलावा क्रियाशील आहार, कॉस्मेटिक उत्पादों को बनाने में प्रयोग किया जाता है। बहरहाल, इस घोल मछली के मिलने से दो भाइयों की रातोंरात किस्मत बदल गई और वे लखपति बन गए।

ट्रेंडिंग वीडियो