इंडोनेशिया में सुनामी का कहर
गौरतलब है कि पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकल गए और इध-उधर भागने लगे। वहीं इंडोनेशिया में सुनामी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। सुनामी के कहर से अब तक इंडोनेशिया में कम से कम 222 लोगों की मौत हो गई। जबकि 700 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बीते तीन महीनों में यह इंडोनेशिया में आई दूसरी तबाही है। गौरतलब है कि इसी साल सितंबर में आई भूकंप और सुनामी में इंडोनेशिया में करीब 2,500 लोगों की मौत हुई थी। इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आने वाली सुनामी के चलते कम से कम 168 लोगों की मौत हो गई है।
दिल्ली पर भूकंप का खतरा
वहीं हाल ही में एक शोध में खुलासा हुआ है कि देश की राजधानी दिल्ली पर भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। बेंगलुरु स्थित जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर ऐडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च के सिस्मोलॉजिस्ट की स्टडी ने यह दावा किया है कि राजधानी क्षेत्र में भूकंप के बड़े झटके लग सकते हैं। दरअसल, स्डटी का नेतृत्व करने वाले सीपी राजेंद्रन ने कहा कि भूगर्भिक क्षेत्र में काफी खिंचाव/तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। राजेंद्रन ने कहा कि 1315 और 1440 के बीच आए भूकंप के बाद मध्य हिमालय का क्षेत्र काफी शांत रहा है, लेकिन अब परिस्थिति बदल गई है।