scriptपिपिली दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों से मिले धर्मेंद्र प्रधान, सीबीआई जांच की उठी मांग | Dharmendra Pradhan met the family of the Pipili rape victim updates | Patrika News

पिपिली दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों से मिले धर्मेंद्र प्रधान, सीबीआई जांच की उठी मांग

locationनई दिल्लीPublished: Jan 07, 2019 07:23:10 am

Submitted by:

Prashant Jha

पिपिली सामूहिक दुष्कर्म मामले के दो अभियुक्त को भुवनेश्वर प्रथम अतिरिक्त दौराज ने गवाह के अभाव में दोषमुक्त कर दिया था।

pradhan

पिपिली दुष्कर्म पीड़ित के परिजनों से मिले धर्मेंद्र प्रधान, सीबीआई जांच की उठी मांग

नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिपिली दुष्कर्म पीड़ित के परजिनों से मुलाकात की। रविवार को धर्मेंद्र प्रधान पीड़ित के परिवारावलों से उनके घर जाकर उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मृतक लड़की की मां ने सीबीआई जांच की मांग की। ओडिशा सरकार के एक मंत्री ने कोर्ट से आरोपियों को बरी किए जाने का स्वागत किया था। इसको लेकर ओडिशा सरकार पर विपक्ष ने हमला बोला था। वहीं पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ओडिशा दौरे के दौरान बादीपरा सभा में सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर ओडिशा सरकार की जमकर आलोचना की थी।

 

https://twitter.com/ANI/status/1081938330260975616?ref_src=twsrc%5Etfw

 

मंत्री ने पद से दिया इस्तीफा

गौरतलब है कि दुष्कर्म आरोपियों के समर्थन करने वाले बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और ओडिशा के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। रविवार को महारथी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यालय में अपना इस्तीफा भेज दिया। त्याग पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैं बीजू जनता दल का ईमानदार और पक्का कार्यकर्ता हूं। मैं पार्टी और सीएम की इज्जत करता हूं। किसी के दबाव या कोई राजनीतिकरण के लिए मैं पद नहीं छोड़ रहा हूं। मैं नैतिकता के आधर पर यह त्याग पत्र दे रहा हूं।

साक्ष्य के अभाव में आरोपी बरी

 

दरअससल बहुचर्चित पिपिली सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में दो अभियुक्त भाई प्रशांत प्रधान एवं सुकांत प्रधान को भुवनेश्वर प्रथम अतिरिक्त दौराज ने गवाह के अभाव में दोषमुक्त घोषित कर दिया था। इसपर स्थानीय विधायक और नवीन पटनायक सरकार में कृषि मंत्री प्रदीप महारथी ने दुष्कर्म के आरोपियों के पक्ष में टिप्पणी की थी। जिसके बाद सियासी घमासान मच गया। कांग्रेस और भाजपा ने इसको लेकर नवीन पटनायक सरकार को घेरने की कोशिश की। गौरतलब है कि 2011 में पिपली में दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो