script115 साल पुराना पुल ढहने से दो लोगों की मौत, प्रशासनिक लापरवाही का मामला आया सामने | Death of two people due to collapse of 115-year-old bridge, case of administrative negligence came in front | Patrika News

115 साल पुराना पुल ढहने से दो लोगों की मौत, प्रशासनिक लापरवाही का मामला आया सामने

locationनई दिल्लीPublished: Jan 05, 2019 09:21:16 pm

Submitted by:

Anil Kumar

जानकारी के मुताबिक बीरपुर में टोंस नदी पर बने पुल ढहने के कारण दो बाइक सवारों धन बहादुर थापा व प्रेम थापा निवासी सदर तहसील, देहरादून की 100 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।

115 साल पुराना पुल ढहने से दो लोगों की मौत, प्रशासनिक लापरवाही का मामला आया सामने

115 साल पुराना पुल ढहने से दो लोगों की मौत, प्रशासनिक लापरवाही का मामला आया सामने

देहरादून। शहर के गढी कैंट इलाके मेें शुक्रवार सुबह पुल ढहने से दो लोग की मौत हो गई व तीन घायल हो गये। यह पुल 115 साल पुराना था। प्रशासनिक लापरवाही के चलते पुल का पुनर्निमाण नहीं किया गया था। इतना ही नहीं इस पर वाहनों की आना जाना भी लगातार जारी था। पुल टूटने के कारण कई गांवों का आसपास के इलाकों से संपर्क टूट गया है। जानकारी के मुताबिक बीरपुर में टोंस नदी पर बने पुल ढहने के कारण दो बाइक सवारों धन बहादुर थापा व प्रेम थापा निवासी सदर तहसील, देहरादून की 100 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा अन्य दो घायलों को उपचार हेतु सिनर्जी अस्पतॉल में भर्ती करवाया गया।

उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को रिझाने के लिए टिहरी झील में उतरेंगे सी प्लेन

प्रशासन की लापरवाही का मामला आया सामने

आपको बता दें कि इस हादसे के बाद से प्रशासन की लापरवाही का मामला भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह पुल अबतक नहीं बन पाया है। बता दें कि इससे पहले हादसे के सूचना सुबह छह बजे कंट्रोल रूम को स्थानीय निवासियों ने दी। पुल पर से रेत से भरा डंपर गुजर रहा था। डंपर के वजन के कारण पुल भरभराकर ढह गया। डंपर के नीचे पुल से गुजर रहे वाहन भी आ गए। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों का शव मलबे से बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों के अनुसार जर्जर पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए गुहार लगाई पर प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। एसडीएम सदर प्रत्युष कुमार ने कहा इस दुर्घटना के बारे में जिलाधिकारी को अवगत करवा दिया गया है। इस बारे में जांच करवाई जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो