नई दिल्ली। साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप के साथ जारी विवाद में पहला कानूनी झटका लगा है। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने बुधवार को साइरस मिस्त्री की टाटा संस के खिलाफ दायर अवमानना याचिका खारिज कर दी।
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने पिछले हफ्ते टाटा समूह से निकाले जाने के फैसले के खिलाफ एनसीएलटी का रुख किया था। टाटा संस ने साइरस मिस्त्री को बोर्ड से निकालने के लिए 6 फरवरी को एक असाधारण आम बैठक बुलाई है। एक तीखे बोर्डरूम विवाद के बाद बीते साल 24 अक्टूबर को साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। लेकिन अब भी वो निदेशक बने हुए हैं।
मिस्त्री ने चंद्रशेखरन की नियुक्ति को अवैध बताया
टाटा संस द्वारा नटराजन चंद्रशेखरन को कंपनी का नया चेयरमैन बनाए जाने के फैसले पर साइरस मिस्त्री ने कड़ी आपत्ति जताई है। मिस्त्री के करीबी अधिकारियों के मुताबिक मिस्त्री जल्द ही कंपनी के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। साइरस मिस्त्री को पिछले साल 24 अक्टूबर को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था।
Hindi News/ Miscellenous India / टाटा संस के खिलाफ साइरस की अवमानना याचिका खारिज