script

भीमा कोरेगांव हिंसा: पुलिस कार्रवाई से बौखलाई माकपा, कहा- पुलिस दलित बुद्धिजीवियों को निशाना बना रही

locationनई दिल्लीPublished: Aug 28, 2018 09:25:00 pm

Submitted by:

Prashant Jha

वहीं वाम सोच वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी पर माकपा ने निंदा की है। माकपा ने आरोप लगाया कि पुलिस भीमा-कोरेगांव दंगों के बाद दलित कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को निशाना बना रही है।
 
 

cpim leader prakash karat

नक्सल साजिश: पुलिस कार्रवाई से बौखलाई माकपा, कहा- पुलिस दलित कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही

नई दिल्ली: देश में नक्सल साजिश को ध्वस्त करने और प्रधानमंत्री के ऊपर जान को खतरा को देखते हुए देशभर में पुलिस छापेमार कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने वामपंथी सोच वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में जांच के मद्देनजर छापे के बाद अब तक कवि वरवरा राव, अरुण पेरेरा, सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा, वेरनोन गोन्जाल्विस को गिरफ्तार किया गया है। वहीं वाम सोच वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी पर माकपा ने निंदा की है। माकपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पुलिस भीमा-कोरेगांव दंगों के बाद दलित अधिकार कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को निशाना बना रही है। पार्टी ने एक बयान में कहा, “मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) विभिन्न नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और वामपंथी बुद्धिजीवियों के यहां पुलिस द्वारा मारे गए छापे की निंदा करती है।”

पुलिस झूठे आरोप में फंसा रही

माकपा ने कहा है, “भीमा-कोरेगांव में जब से दलितों के खिलाफ हिंसा की हुई है, महाराष्ट्र पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर दलित अधिकार कार्यकर्ताओं और उनकी पैरवी करने वाले वकीलों को निशाना बना रही है। झूठे आरोप लगाए गए हैं और क्रूर अनाधिकृत गतिविधि निवारक अधिनियम लागू किया गया है।” पुलिस ने मुंबई, दिल्ली, रांची, गोवा और हैदराबाद में छापे मारे और सुधा भारद्वाज, वरवर राव जैसे कुछ कार्यकर्ताओं और पत्रकार गौतम नौलखा को गिरफ्तार कर लिया।

माकपा का सरकार पर हमला

माकपा ने कहा, “यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक आजादी पर खुला हमला है। इमर्जेसी को लेकर कांग्रेस को कोसने वाले आज खुद उसी राह पर उतर गए हैं, यह देश के लिए दुर्भायपूर्ण है। माकपा इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले वापस लेने और उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग करती है।”

https://twitter.com/hashtag/BhimaKoregaon?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
चिट्ठी के जरिए पीएम मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा

महाराष्‍ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा के तार माओवादियों से जुड़े थे। इसके बाद पुलिस भी सतर्क हुई थी और जून महीने में कई जगहों पर छापे मारे थे। इस दौरान 8 जून को रोना विल्‍सन के दिल्‍ली स्थित ठिकाने से संवेदनशील दस्‍तावेज बरामद हुए थे। इस दौरान पुलिस के हाथ एक पत्र भी लगा था, जिसमें माओवादियों द्वारा पीएम मोदी की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तर्ज पर हत्‍या करने की साजिश का उल्‍लेख था।

ट्रेंडिंग वीडियो