scriptसफल रहा कांग्रेस का भारत बंद! इन राज्यों में दिखा व्यापक असर | Congress Bharat Bandh effect in This States | Patrika News

सफल रहा कांग्रेस का भारत बंद! इन राज्यों में दिखा व्यापक असर

Published: Sep 10, 2018 06:53:10 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

कांग्रेस ने कहा है कि उनका बंद सफल रहा है। आंध्र प्रदेश में बंद का असर हुआ और वहां पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम कर दी गईं।

Bharat Bandh

Bharat Bandh

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बुलाया गया कांग्रेस का भारत बंद आखिर खत्म हो गया है। देश के कई हिस्सों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बीजेपी शासित राज्यों में हिंसक घटनाओं के साथ-साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किए गए। कांग्रेस के अलावा 21 राजनीतिक दलों ने बंद का समर्थन किया।

बंगाल में बस सेवा तो आंध्र में सस्ता हुआ पेट्रोल

पूरे दिन देश के कई हिस्सों से हिंसक घटनाओं की खबरें आती रही, लेकिन इस बंद का पॉजिटिव असर भी देखने को मिला है। बंद के दौरान बंगाल में बंग्लाश्री बस सेवा ने अपना बस किराया भी सस्ता किया। इसके अलावा आंध्र प्रदेश ने अपने राज्य में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी किया है।

बिहार में कई जगह हिंसा की घटनाएं घटी

वहीं बंद को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि हमारा भारत बंद सफल रहा है और इसका असर देखने को भी मिला है। इन सबके बीच हिंसक घटनाओं में सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। हिंसा की शुरूआत सुबह से ही शुरू हो गई थी, जब पटना में सांसद पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बस में तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा बिहार के और हिस्सों में भी तोड़फोड़ की घटनाएं हुई। जहानाबाद में तो बंद की वजह से एक बच्ची की मौत हो जाने की भी खबर आई है। हालांकि इलाके के डीएम ने इस खबर को गलत बताया है।

इन राज्यों में भी दिखा बंद का ऐलान

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने भी भारत बंद का समर्थन किया। इसके अलावा भारत बंद का असर कर्नाटक में भी व्यापक तौर पर दिखा। यहां कई बस अड्डों पर सन्नाटा पसरा रहा। इसके अलावा भुवनेश्वर, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र में भी बंद का असर दिखा। हालांकि पश्चिम बंगाल में सरकार ने बंद का समर्थन नहीं किया। वहां सिर्फ ममता सरकार ने अपने स्तर पर राज्य में विरोध प्रदर्शन किया। गुजरात के भरूच में भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। टायर जलाए और बसें रोक दीं। महाराष्ट्र में एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया। इससे ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा। मध्यप्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक पेट्रोल पंप प्रदर्शन करते हुए उपद्रव मचाया। मुंबई के परेल में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने जबरन दुकानें बंद करवाईं।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट से रामलीला मैदान तक पैदल यात्रा शुरु कर इस बंद की शुरुआत की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो