भाजपा का खेल खत्म इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 20 अगस्त को भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खेल खत्म हो चुका है। जनता भाजपा से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने यह भी कहा कि लोगों को पता है कि वह भाजपा ही है, जिसने दिल्ली सरकार के कामकाज में रोड़े अटकाने का काम किया है। अब लोकसभा चुनाव में यहां की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
भाजपा के सांसदों से खासी नाराज जनता दरअसल, सीएम अरंविद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं। वहीं, जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत नाराज है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए। 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है। केंद्र सरकार ने जनता से किए एक भी वादे पूरे नहीं किए । जनता इससे नाराज ही नहीं गुस्से में है। अब वक्त आ गया है कि जनता सरकार को सबक सिखाएगी।